कोरोना के नाम पर नकली इंजेक्शन बेचने का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

मुंबई। कोरोना के इलाज के लिए अभी वैक्सीन बनी नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार ने कुछ दवाओं और इंजेक्शन को आपात स्थितियों में डॉक्टरों की सिफारिश पर इस्तेमाल की इजाजत दी है। टोसिलिजुमैब इंजेक्शन इनमें से एक है। अब कोरोना संक्रमण से बचाव में असरदार माने जा रहे इंजेक्शन टोसिलिजुमैब की ब्लैक-मार्केटिंग और इसे नकली बनाकर बेचने के मामले भी सामने आने लगे है। डीसीपी अकबर पठान ने बताया कि इस मामले में दिल्ली से अजय नाशा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसका दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर था।
अजय नाशा का नाम दरअसल, आजम नसीर खान नामक आरोपी से पूछताछ में सामने आया था, जिसे बांद्रा क्राइम ब्रांच ने अगस्त माह में गिरफ्तार किया था। सीनियर इंस्पेक्टर महेश देसाई, संजीव गावडे और सुधीर जाधव की टीम ने उसके पास से 15 इंजेक्शन भी जब्त किए थे। इस केस के जांच अधिकारी नंदकुमार गोपाले ने बताया कि Tocilzumab इंजेक्शन स्विट्जरलैंड में बनते हैं। भारत में इसे सिप्ला दवा कंपनी के जरिए बेचा जाता है। उन्होंने बताया कि अगस्त में जब्त इंजेक्शन को जब हमने सिप्ला कंपनी के पास चेकिंग के लिए भेजा, तो वहां से इसके सैंपल्स स्विट्जरलैंड भेजे गए। वहां से अब जवाब आया है कि मुंबई में जब्त किए गए और Tocilzumab नाम से बेचे गए इंजेक्शन नकली हैं।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 9 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 10 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 34 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन