कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स महामारी घोषित, 58 देशों में फैला

वॉशिंगटन : इस समय मंकीपॉक्स का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इस वायरस ने 42 देशों में 3,417 लोगों को संक्रमित किया है। इसको देखते हुए वैज्ञानिक और नागरिक टीमों के वैश्विक सहयोग विश्व स्वास्थ्य नेटवर्क (डब्ल्यूएचएन) ने गुरुवार को मंकीपॉक्स को महामारी घोषित किया।

यह घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की बैठक से पहले की गई है। डब्ल्यूएचएन ने संक्रमण के मामलों को ट्रैक करने वाली वेबसाइट मंकीपॉक्समीटर का हवाला देते हुए कहा कि अब 58 देशों में 3,417 पुष्ट मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं, और इसका प्रकोप तेजी से कई महाद्वीपों में फैल रहा है। डब्ल्यूएचएन ने मंकीपॉक्स को आपदा बनने से रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम संगठनों द्वारा तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

इसने कहा कि भले ही मृत्युदर चेचक की तुलना में बहुत कम है, लेकिन इसके फैलाव को रोकने के लिए अगर ठोस वैश्विक कार्रवाई नहीं की जाएगी, तो संक्रमण से लाखों लोगों की मौत हो जाएगी और कई संक्रमित लोग अंधे और विकलांग हो जाएंगे।

क्या है मंकीपॉक्स
मंकीपॉक्स ऐसा वायरस है, जिसमें गंभीर दर्दनाक बीमारी सहित जनता को महत्वपूर्ण नुकसान पहुंचाने की क्षमता है, जिसके लिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत हो सकती है और इसके परिणामस्वरूप मृत्यु, त्वचा पर निशान, अंधापन और अन्य दीर्घकालिक विकलांगता हो सकती है। गंभीर बीमारी की चपेट में सबसे अधिक बच्चे, गर्भवती और वे लोग शामिल हैं जो प्रतिरक्षा से समझौता करते हैं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 5 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 5 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 2 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट