कोरोना मरीजों की दवा 2-DG के लिए दो कंपनियां आईं साथ, आईआईसीटी के साथ करार

नई दिल्ली। कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल की जानी वाली दवा 2-डी ऑक्सी-डी-ग्लूकोज को लेकर हैदराबाद स्थित सीएसआईआर- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी और फार्मास्युटिकल कंपनी ली फार्मा साथ आई हैं। 2-डीजी दवा के सिंथेसिस के लिए दोनों कंपनियों ने एक नॉन-एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग समझौता किया है।

बुधवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि समेकित दवा कंपनी ली फार्मा ने टू-डीजी के विनिर्माण के लिए गैर-विशिष्ट लाईसेंसिग करार किया है। डीआरडीओ और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने मिलकर हाल ही में यह दवा विकसित की है। इस दवा को कोविड-19 के मरीजों के लिए उपयोग करने की मंजूरी मिल गयी है। ऐसा पाया गया कि इस दवा से मरीज शीघ्र स्वस्थ होता है और उसकी ऑक्सीजन निर्भरता भी घट जाती है । डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने पाउच के रूप में यह दवा पेश की है।

हाल ही में, DRDO और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज द्वारा विकसित 2-DG को कोरोना मरीजों के इलाज में उपयोग के लिए इजाजत मिली है। 2-DG दवा मरीजों के तेज रिकवर होने और उनकी ऑक्सीजन निर्भरता को कम करने में काफी मददगार पाई गई। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने इस दवा को पाउच के रूप में लॉन्च किया है, इसे पानी में घोलकर पिया जा सकता है। ये वायरस से प्रभावित सेल्स में जाकर जम जाती है और वायरस सिंथेसिस व एनर्जी प्रोडक्शन को रोककर वायरस को बढ़ने से रोकती है।

डॉ श्रीवरी चंद्रशेखर (निदेशक सीएसआईआर-आईआईसीटी) ने कहा कि 2-DG के विकास में CSIR की भूमिका है। CSIR कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए दवाओं के विकास में लगा हुआ है। ली फार्मा लिमिटेड के साथ समझौता कोविड के इलाज के लिए किफायती चिकित्सीय विकल्पों को बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।

ली फार्मा डीसीजीआई से मंजूरी लेने के लिए आवेदन करेगी। कंपनी विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में स्थित अपनी फॉर्मूलेशन सुविधा से 2-DG पाउच का निर्माण और सप्लाई करेगी। 2-DG दवा के बारे में बताया गया कि ये कोरोना मरीजों को रिकवर होने में और ऑक्सीजन पर उनकी निर्भरता को कम करती है। यानी इसे लेने के बाद मरीज कोरोना वायरस से जीतने में कम समय ले रहे हैं, वह जल्दी ठीक हो रहे हैं। दूसरी तरफ उन्हें ऑक्सीजन की भी कम ही जरूरत पड़ रही है। ऑक्सीजन वाली बात इसलिए अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है कि बीते दिनों देश ने देखा है कि किस तरह ऑक्सीजन की कमी के कारणों सैंकड़ों मरीजों ने दम तोड़ा है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 20 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 15 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 13 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची