कोरोना वायरस वैक्सीन से होने वाले मुनाफे ने नौ लोगों को बना दिया अरबपति

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने जिस तरीके से देश और दुनियां भर में अपना कहर मचाया था उससे हर कोई परेशान हो चुका था। और सब लोग वैक्सीन आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि देखते ही देखते वैक्सीन भी आ गई। इतना ही नहीं वैक्सीन अभियान इतनी तेजी से चला कि कुछ ही महीनों में इतिहास रच दिया। और लगभग  10 महीने में 100 करोड़ डोज लोगों को लगा दी। जिससे  भारत ने कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में नया कीर्तिमान बना दिया है। बता दें कि भारत ने करीब 10 महीने पहले 16 जनवरी 2021 को कोविड वैक्सीनेशन शुरू किया था और 21 अक्टूबर 2021 को 279 दिन में ही यह रिकॉर्ड बना लिया था। लेकिन क्या आपको पता है कि कोरोना वायरस वैक्सीन से होने वाले मुनाफे ने नौ लोगों को अरबपति बना दिया है।

बताना लाजमी है कि नौ नए अरबपतियों के पास 19.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और इतने पैसे में गरीब देशों की पूरी आबादी को एक से अधिक बार कोविड वैक्सीन लगाई जा सकती है। नए अरबपतियों की सूची में सबसे ऊपर अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना के प्रमुख स्टीफेन बेंसल और उनके बाद फाइजर के साथ मिलकर वैक्सीन बनाने वाली कंपनी बायो एनटेक के प्रमुख उगर साहिन के मौजूद हैं। इनके अलावा चीनी कंपनी कैनसिनो बायोलॉजिक्स के तीन सह-संस्थापक भी नए अरबपतियों की सूची में शामिल हैं। बता दें कि दवा बनाने वाली कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा है कि इसने चालू कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही में $50 करोड़ की कोविड-19 वैक्सीन बेची है। कंपनी के की कमाई ने वॉल स्ट्रीट के मुनाफे के अनुमान को धता बता दिया है।

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड बना रही है। भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों की इसकी आपूर्ति की जा रही है। सीरम दुनिया के 165 देशों में अलग-अलग वैक्सीन की आपूर्ति करता है। कोरोना वायरस वैक्सीन से होने वाले मुनाफे ने नौ लोगों को अरबपति बना दिया है। वैक्सीन बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर साइरस पूनावाला देश के पांचवें सबसे बड़े रईस बन गए हैं। साल 2021 में पूनावाला की नेटवर्थ 7.5 अरब डॉलर बढ़कर 19 अरब डॉलर पहुंच चुकी है।

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 9 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 10 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 8 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 8 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 11 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 22 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई