कोरोना वैक्सीन का दोबारा निर्यात शुरू करेगा भारत, करना चाहता है अफ्रीकी देशों की मदद

नई दिल्ली। भारत जल्द ही कोरोना रोधी वैक्सीन का निर्यात दोबारा शुरू करने पर विचार कर रहा है। खासतौर पर अफ्रीकी देशों को। इसकी मुख्य वजह यह है कि भारत में ज्यादातर वयस्क लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज दे दी गई है और वैक्सीन की आपूर्ति भी बढ़ गई है। भारत ने इस साल के अंत तक सभी वयस्कों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। अनुमान के मुताबिक 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या 94.4 करोड़ है। इनमें से 61 फीसद को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।

वर्तमान में औसतन 70 लाख कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। बता दें कि वैक्सीन की भी अब कोई समस्या नहीं रह गई है। वैक्सीन निर्यात शुरू करने की चर्चा ऐसे समय में शुरू हुई है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी क्वाड देशों के नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए अगले हफ्ते अमेरिका जाने वाले हैं। क्वाड के सदस्य देशों में भारत के अलावा अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक वैक्सीन निर्यात शुरू करने का फैसला लिया जा चुका है, बस उसकी औपचारिक घोषणा या शुरुआत होनी बाकी है।

गौरतलब है कि भारत खासकर अफ्रीकी देशों की टीके के साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम में भी मदद करना चाहता है। भारत ने देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद अप्रैल में वैक्सीन निर्यात पर रोक लगा थी। दवा, वैक्सीन उत्पादन में भारत पूर्वी एशियाई देशों से सहयोग को तैयार समाचार एजेंसी प्रेट्र की रिपोर्ट के मुताबिक वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को कहा कि भारत दवा और वैक्सीन उत्पादन के क्षेत्र में पूर्वी एशियाई देशों के साथ सहयोग के लिए तैयार है। वह नौवें ईएएस-ईएमएम (पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन-आर्थिक मंत्रियों की बैठक) को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि दुनिया में तब तक कोई सुरक्षित नहीं है जब तक सभी सुरक्षित नहीं हैं।

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 10 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 11 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 10 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 9 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 13 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 22 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई