कोरोना संक्रमण को मात दे पाएगी प्रायोगिक दवा आइवरमेक्टिन? ट्रायल में जुटे निर्माता

नई दिल्ली। कोरोना जैसे घातक महामारी को मात देने के लिए अलग -अलग तरह की दवाइयों को लेकर ट्रायल किए जा रहें है। अब इसी कड़ी में आइवरमेक्टिन भी शामिल हो चुकी है। आइवरमेक्टिन निर्माता कंपनी ने कोविड-19 की रोकथाम करनेवाली एक प्रायोगिक दवा पर अंतिम चरण का मानव परीक्षण शुरू कर दिया है। बता दें कि यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना की रिसर्च में पाया गया कि दवा कोविड-19 और मिलते जुलते दूसरे वायरस के वायरल सेल्स की नकल को रोक सकती है। गोली के तौर पर इस्तेमाल की जा सकनेवाली दवा अब अमेरिका में अंतिम चरण के मानव परीक्षण में दाखिल हो रही है क्योंकि Merck का मंसूबा आखिरकार एफडीए की मंजूरी हासिल करना है।

18 साल के 1,300 से ज्यादा वॉलेंटियर को रिसर्च के लिए भर्ती किया जाएगा और किसी ऐसे शख्स के साथ घर में रखा जाएगा जिसमें कोविड-19 का सिम्पोटैमिक मामला हो। कंपनी का इरादा कुछ कम आमदनी वाले देशों में आपातकालीन मंजूरी हासिल करने के लिए दवा के इस्तेमाल करने का है। कंपनी ने भारतीय जेनेरिक दवा निर्माताओं के साथ मोलनुपीरवीर को देश में बनाने और बेचने के लिए साझेदारी की है, हालांकि स्थानीय नियामक की तरफ से मंजूरी पेंडिंग है।

Merck & Co ने मोलनुपीरवीर को विकसित करने के लिए Ridgeback Biotherapeutics के साथ गठजोड़ किया है। उनकी दवा के अंतिम चरण का मानव परीक्षण के लिए वॉलेंटियर को शामिल करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। कंपनियों को उम्मीद है कि दवा मरीजों में कोविड-19 की रोकथाम कर सकती है, लेकिन अभी और रिपोर्ट साझा करना बाकी है कि वास्तव में कैसे उसका इस्तेमाल किया जाएगा। Merck ने परजीवी रोधी दवा आइवरमेक्टिन का भी विकास किया है जिसकी झूठे दावों के कारण बदनामी हुई है कि ये वायरस से लड़ सकती है।

न्यू जर्सी की कंपनी केनिवर्थ ने फरवरी में कोविड-19 की लड़ाई में आइवरमेक्टिन के इस्तेमाल पर आगाह किया था। बयान में कहा गया था, “प्री क्लीनिकल रिसर्च से कोविड-19 के खिलाफ आवरमेक्टिन के संभावित चिकित्सकीय प्रभाव का वैज्ञानिक आधार नहीं है; अधिकतर रिसर्च में सुरक्षा के डेटा की चिंताजनक कमी दर्शाई गई है।” आइवरमेक्टिन को अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से परजीवी प्रकार की बीमारियां जैसे ओंकोकेरसियासिस और लसीका फाइलेरिया या हाथीपांव रोग के इलाज में मंजूरी मिल चुकी है।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 5 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 7 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 19 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश