कोरोना संक्रमण से बचाव में ये नई दवा बनी रामबाण, अस्पताल में भर्ती होने का खतरा टलेगा

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नई ईजाद की गई दवा रामबाण सिद्ध होगी, ऐसा वैज्ञानिकों ने दावा किया है। बताया गया है कि इस दवा के सेवन से कोरोना होने की स्थिति में अस्पताल में दाखिल होने का खतरा 85 से 90 प्रतिशत तक टल सकेगा।

गौरतलब है कि कोरोना पिछले चार साल से अधिक समय से वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। आंकड़े बताते हैं कि अब तक दुनियाभर में 70 करोड़ से अधिक लोग इस संक्रामक रोग के शिकार हो चुके हैं। वहीं 70 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है।

अमेरिका में किया जा रहा पैक्सलोविड दवा का इस्तेमाल

एक हालिया अध्ययन में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि संक्रमण की स्थिति में एक दवा के उपयोग से गंभीर रोग विकसित होने और अस्पताल में भर्ती होने के खतरे को कम किया जा सकता है। अमेरिका में इस दवा का इस्तेमाल 12 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए किया जा रहा है। पैक्सलोविड दवा का उपयोग करने वाले रोगियों में कोविड-19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम 84 प्रतिशत कम देखा गया।

जर्नल ऑफ एंटीमाइक्रोबियल कीमोथेरेपी में प्रकाशित शोध की रिपोर्ट में इस दवा की प्रभाविकता को लेकर दावा किया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर संक्रमितों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स को लगता है कि रोग गंभीर रूप ले रहा है तो इस दवा को इलाज में शामिल करके खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

पांच हजार लोगों पर किया गया शोध

कोरोना संक्रमण

शोध के दौरान करीब 5,000 लोगों को पैक्स्लोविड दिया गया। जिन मरीजों को इलाज के दौरान पैक्सलोविड दिया गया, उनमें अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम कम था। इस दवा ने संक्रमितों में गंभीर रोग की स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने के खतरे को 85-90 फीसदी तक कम कर दिया। इन परिणामों से पता चलता है कि पैक्सलोविड की मदद से संक्रमण की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 16 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त