कोरोना संक्रमण 50-59 आयु वर्ग में सबसे ज्यादा- आईसीएमआर स्टडी

नई दिल्ली। कोरोना पूरे विश्व में कहर ढा रहा है। बंदिशों के बावजूद मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन देखने में आया है कि देश में 63 फीसदी कोरोना मौतें बुजुर्गों की हुई हैं। यूरोप में यह प्रतिशत और भी ज्यादा है। इसलिए सोचा जाने लगा कि यह बीमारी बूढ़े लोगों की है। लेकिन आईसीएमआर के ताजा आंकड़े बताते हैं कि देश में नौजवानों में यह बीमारी पैठ बना रही है। नौजवानों में इस बीमारी से संक्रमित होने की दर अच्छा-खासा है।
आईसीएमआर ने देश भर में दस लाख टेस्ट के आधार पर यह नतीजा निकाला है। उसके मुताबिक 22 जनवरी से 30 अप्रैल के बीच कुल 10215618 कोरोना टेस्ट किए गए। इनमें से 33610 नमूने पॉजीटिव निकले थे। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी, पुणे ने इन टेस्ट के आधार पर उम्र के हिसाब से कोरोना की संक्रमित होने की दर निकाली है। जो बताता है कि देश में युवा आबादी में भी संक्रमण अच्छा खासा हुआ है। युवाओं एवं बुजुर्गों में कोरोना के अटैक रेट में ज्यादा फर्क नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार 20-29 साल की आयु में प्रति दस लाख पर कोरोना अटैक रेट 40.5 दर्ज किया गया, जबकि 30-39 आयु वर्ग में 48.6 तथा 40-49 में 50।1 तथा 50-59 में सबसे ज्यादा 64.9 रिकॉर्ड किया गया। 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को दुनिया भर में इस बीमारी के लिहाज से सर्वाधिक संवेदनशील माना गया था, लेकिन भारत के आंकड़े कुछ अलग ही संकेत देते हैं। 60-69 आयु वर्ग में कोरोना अटैक रेट अपेक्षाकृत कम 61.8, 70-79 में 53.2 तथा 80 से अधिक में 40.9 पाया गया।
यदि 20 साल से कम उम्र में कोरोना का अटैक रेट देखें तो 10-19 में 12.9 तथा दस साल से कम आयु वर्ग में 6.1 पाया गया। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के निदेशक डा. जुगल किशोर का इस शोध पर कहना है कि युवा आबादी सर्वाधिक सक्रिय है। अटैक रेट बताता है कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में कितना संक्रमण हो रहा है। इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं। अलबत्ता, मृत्यु का खतरा ज्यादा उम्र के लोगों को ही हमेशा ज्यादा होगा।
  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 6 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 7 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन