कोरोना हुआ बेकाबू , केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर के निर्यात पर लगाई रोक, ये है बड़ी वजह

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने इस वैश्विक महामारी के इलाज में उपयोगी साबित हो रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन और इसके कच्चे माल (एपीआइ) के निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र ने रविवार को यह फैसला तब किया जब देश के कई हिस्सों में एंटी वायरल ड्रग रेमडेसिविर की कमी होने की सूचनाएं आने लगीं। कोरोना मरीजों की संख्या काफी बढ़ने के साथ ही रेमडेसिविर का इस्तेमाल भी देश के डॉक्टर बड़ी संख्या में कर रहे हैं। भारत ने आधिकारिक तौर पर पहली बार कोरोना महामारी से जुड़ी किसी दवा या इंजेक्शन के निर्यात पर रोक लगाई है। वैसे पिछले एक पखवाड़े से कोरोना की वैक्सीनों के निर्यात की रफ्तार काफी धीमी कर दी गई है।

भारत सरकार ने यह स्पष्ट किया कि हालात सुधरने तक यह रोक लगाने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से देश के अस्पतालों व चिकित्सा केंद्रों पर इसकी उपलब्धता को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए भी कुछ कदम उठाए हैं। मसलन, रेमडेसिविर बनाने वाली सभी कंपनियों जैसे बायोकॉन, जुबैलेंट लाइफ, कैडिला हेल्थकेयर आदि को कहा गया है कि वो अपनी वेबसाइट पर इस दवा के सारे स्टाकिस्टों व वितरकों का वितरण सार्वजनिक करें। ताकि दवा लेने वाले उन तक आसानी से पहुंच सकें। इसके साथ ही ड्रग इंस्पेक्टरों व दूसरे जांच अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो सूचना के मुताबिक स्टॉक का परीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी तरह की गड़बड़ी ना हो। अगर कहीं ब्लैक मार्केटिंग या जमाखोरी की सूचना हो तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को कहा गया है कि वो ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ मिल कर उस आदेश के पालन को सुनिश्चित करें।

बता दें कि फार्मास्यूटिकल्स विभाग को कहा गया कि वह कंपनियों के साथ मिल कर इसका उत्पादन बढ़ाने की व्यवस्था करें। केंद्र की तरफ से सभी राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे सरकार के फैसले को सभी निजी व सरकारी अस्पतालों तक पहुंचाएं और इनके पालन की निगरानी करें। भारतीय दवा नियामकों और कुछ राज्यों का कहना है कि हाल के दिनों में इस दवा की जमाखोरी शुरू हो गई है। कुछ जगहों पर तो इसे एमआरपी (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) से दस गुना अधिक दाम पर बेचा जा रहा है। वहीं, कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि केंद्र सरकार हर दिन पचास हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन महाराष्ट्र भेजती है, लेकिन हर दिन यह खत्म हो जाती है। हो सकता हैं कि इसकी कालाबाजारी और जमाखोरी हो रही हो।

गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन निर्यात को लेकर विपक्षी दल भी सरकार पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी सूचना में बताया गया कि 11 अप्रैल, 2021 तक देश में कोविड के एक्टिव मरीजों की संख्या 11.08 लाख पहुंच गई है। संख्या अभी भी बढ़ रही है। इससे कोविड से प्रभावित रोगियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग काफी बढ़ गई है। इसकी मांग और बढ़ने की संभावना है। रेमडेसिविर अमेरिकी कंपनी गिलीड साइंसेज की इजाद है जिसे अभी सात भारतीय कंपनियां स्वैच्छिक लाइसेंसिंग समझौते के तहत भारत में घरेलू उपयोग और 100 से अधिक देशों में निर्यात के लिए बना रही हैं। सिप्ला लिमिटेड, डॉ.रेड्डी सहित अभी इन भारतीय कंपनियों की कुल उत्पादन क्षमता 38.8 लाख यूनिट प्रति माह है। इन सभी हालात को देखते हुए भारत सकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन और रेमडेसिविर एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट्स (एपीआइ) के निर्यात पर रोक लगा दी है।

 

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 5 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 5 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 2 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 3 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट