क्या खुल पाएगा जान लेने वाली इस दवा का राज

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉ आरती की मौत का मामला सुर्खियों में है। डॉ आरती की मौत के पीछे जिस बेहोशी की दवा को बताया जा रहा है, उसको लेकर खूब चर्चा है। सभी के मन में ये सवाल है कि क्या जान लेने वाली इस दवा का राज खुल पाएगा। हालांकि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी कि डॉ आरती की मौत के पीछे ये दवाई है भी या नहीं।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. आरती की मौत के पीछे बेहोशी की दवा के ओवरडोज को कारण बताया जा रहा है। उनके शरीर में इस दवा की मौजूदगी भी अभी तक साबित नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण न आने के बाद अब बिसरा जांच में सच सामने आने की उम्मीद लगाई जा रही है।

दूसरी ओर फोरेंसिक टीम को हॉस्टल में डॉ. आरती के कमरे में खाली सीरिंज तो मिली, लेकिन इंजेक्शन का वायल नहीं मिला। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने आशंका जताई कि इंजेक्शन को सीरिंज में भरने के बाद उसे खिड़की से फेंक दिया गया होगा।

इन सब के बीच सवाल उठता है कि ऑपरेशन के वक्त मरीजों को बेहोश करने के लिए जिस दवा का इस्तेमाल बड़े सर्जन भी नहीं जानते, उसके बारे में गायनी की स्टूडेंट को कैसे पता चला।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस