क्लीनिक पर रेड कर 40 लाख की नशीली दवाएं जब्त की

अलवर (राजस्थान)। क्लीनिक पर छापेमारी के दौरान 40 लाख की नशीली दवाएं जब्त की गई है। यह कार्रवाई ड्रग कंट्रोलर टीम और पुलिस ने मिलकर की। बताया गया है कि आरोपी डेंटिस्ट अपने क्लीनिक में स्किन एलर्जी का इलाज करता था।

पुलिस ने दो दिन पहले आरोपी डॉक्टर के सप्लायर को दो बैगों में नशीली दवाएं ले जाते गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद ही डॉक्टर के गोदाम से प्रतिबंधित दवाएं और अबॉर्शन किट जब्त की गई। आरोपी डॉक्टर
फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

यह है मामला

कोटपूतली बहरोड़ एसपी वंदिता राणा ने बताया कि पांच जुलाई को सुबह चार बजे बहरोड़ पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पोस्ट ऑफिस के पास एक युवक को दो बैग के साथ रोका और तलाशी ली तो उसमें नशीली दवाएं मिली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पूछा बहरोड़ निवासी राज सिंह (42) बताया। वह ड्रग्स लेकर कोटपूतली जा रहा था। जहां वह गांव खेडक़ी वीरभान के रहने वाले डॉ. अविनाश शर्मा पुत्र सुरेश चंद के पास क्लिनिक में काम करता है। उन्हीं के कहने पर वह दवा लेकर जा रहा था।

एसपी ने बताया कि राज सिंह से पूछताछ के बाद पुलिस ने ड्रग कंट्रोलर टीम के साथ मिलकर योजना बनाई और विक्रम टॉकीज के पास नैनसुख मोहल्ले में डॉक्टर के गोदाम पर रेड की। गोदाम से करीब 40 लाख रुपए की नशीली दवाइयां बरामद की है। इसमें ट्रामाडोल के एक लाख 21 हजार 104 कैप्सूल, कोडीन कफ सिरप की 21 हजार 214 बोतल, अल्प्राजोलम की 10 हजार 800 टैबलेट मिली। वहीं ड्रग कंट्रोलर टीम के गजानंद कुमावत ने 380 अबॉर्शन किट जब्त किए गए हैं।

कोटपूतली के डेंटिस्ट डॉ. अविनाश शर्मा ने बहरोड़ में गोदाम बना रखा था। छापेमारी के बाद से ही डॉक्टर फरार है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बहरोड़ थानाधिकारी महेश तिवाड़ी ने बताया कि डॉ. अविनाश शर्मा बीडीएस डॉक्टर है, लेकिन वो कोटपूतली में डॉ. अविनाश एलर्जी व चर्म रोग क्लिनिक संचालित करता है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़