खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रतिष्ठानों पर की रेड, सैंपल लिए

पंचकूला। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर में कई प्रतिष्ठानों पर रेड की। उन्होंने दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें लैब में जांच के लिए भेजा। यह औचक निरीक्षण दूध की डेयरियों, ढाबे, किरयाणें की दुकानों व कोल्ड स्टोर, खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्ट्रियों आदि पर किया गया।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. गौरव शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उनके साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी रहे। आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग हरियाणा, पंचकूला द्वारा त्यौहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देशानुसार यह निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाते हैं। इसके बाद इन्हें खाद्य प्रयोगशाला करनाल में विश्लेषण हेतु भेजा जाता है।

फेल सैंपल वाले खाद्य पदार्थ नष्ट करवाए

सैंपल की जांच के बाद कई खाद्य पदार्थ खाने योग्य नहीं मिलेे। ये फेल सैंपल वाले खाद्य पदार्थ मौके पर जाकर नष्ट करवाए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानदारों को दूषित व बासी मिठाई न बेचने की चेतावनी दी गई है। उन्होने कहा कि यदि कोई भी दुकानदार दूषित व मिलावट खाद्य पदार्थ मिठाई बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

उन्होंने बताया कि आज निरीक्षण के दौरान रौनक स्वीटस से प्रिपेयर्ड समोसा, माई फ्रैस रिटेल प्राईवेट लिमिटेड से प्रिपेयर्ड वाईट सॉस पास्ता, लजीज रसोई से रॉ राजमा तथा रॉ येलो दाल, गोयल चंडीगढ स्वीटस से कोकोनट लडडू तथा चमचम के सैंपल लेकर परिक्षण के लिए लैब में भेजा गया।

Related Posts

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नई दिल्ली। नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाने में नई नैनो-दवा कारगर होगी। नवजात शिशु को होने वाला पीलिया कई बार गंभीर रूप ले लेता है। भारतीय वैज्ञानिकों…

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

बिजनौर (यूपी)। नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है। हल्दौर पुलिस ने यह गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक समेत चार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 6 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 8 views
तीन एंटीबायोटिक दवा के सैंपल जांच में फेल, कोर्ट में केस

अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 7 views
अवैध मेडिकल स्टोर सील कर 113 प्रकार की दवाएं जब्त

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 32 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन