खाली पेट गुनगुने पानी से गुड़ के सेवन करने से दूर होती हैं ये समस्याएं

नई दिल्ली: सर्दियों में गुड़ खाने की सलाह दी जाती है. भोजन के बाद अक्सर लोग गुड़ खाते हैं. गुड़ अपने फायदे हैं. भारत में गुड़ को स्वाद के साथ सेहत से जोड़कर भी देखा जाता है. इसे औषधि के तौर पर देखा जाता है. गुड़ भारतीयों के खाने का अहम हिस्सा माना जाता है. जनवरी के महीने में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां पर गुड़ या इससे बनी चीज का सेवन न किया जाता हो.

जानकार मानते हैं कि रोजाना खाली पेट गुड़ खाकर गुनगुना पानी पीने से पेट संबंधी रोगों से छुटकारा मिलता है. जिन लोगों को गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, कब्ज आदि की समस्या होती है उन्हें खाली पेट गुड़ जरूर खाना चाहिए. खाली पेट गुड़ खाने से खून साफ होता है. खून में जमा गदंगी को गुड़ साफ करता है. इससे रक्त संबंधी दिक्कतें नहीं होती हैं.

सर्दी के मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्या अधिकतर लोगों को होने लगती है. खाली पेट गुड़ खाने से इस समस्या को भी कम किया जा सकता है. जिन लोगों को जोड़ों और घुटनों में दर्द होता है गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए. गुड़ बहुत गुणकारी माना गया है. इसमें ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को रोगों से बचाने में सहायक होते हैं.

महिलाओं में आयरन की कमी अक्सर देखी जाती है. जिन लोगों में यह दिक्कत है उन्हें भी सुबह खाली पेट गुड़ जरूर खानी चाहिए क्योंकि गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है. वहीं गुड़ से बने पकवान भी खाए जा सकते हैं. गुड़ वजन को भी नियंत्रित करने में मदद करता है. गुड़ चर्बी को कम करता है. यह शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है. छोटे बच्चों को गुड़ जरूर खिलाना चाहिए.

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 7 views
    सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

    दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 7 views
    दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

    पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 8 views
    पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 12 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 16 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 14 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR