गिरिडीह में नशीली दवाओं के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार

झारखंड के गिरिडीह में नशीली दवाओं के साथ  पुलिस ने एक मेडिकल संचालक को गिरफ्तार किया है। रविवार को आरोपी मेडिकल संचालक शिव चरण कुमार को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने की खुलासे किए हैं। एसडीपीओ अनिल सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर अरुण साहा और मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने बताया कि ने नशीली दवाओं के कारोबार में शिव चरण कुमार के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं।

शनिवार के दिन हुई गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से नशीली दवाओं के 10 डिब्बे जब्त किए गए। इन डिब्बों में 2472 नशीली कैप्सूल रखी हुई थी। इन कैप्सूलों की बाजार कीमत 5 हजार रुपए आंकी गई है। ड्रग इंस्पेक्टर अरुण साहा ने कहा कि 8 रुपए की कीमत वाले इस एक कैप्सूल के सेवन से ही नशा हो जाता है।

ये भी पढ़ें-जनऔषधि केंद्र: शीर्ष 10 बिकने वाली जेनेरिक दवाओं में से 5 शुगर, हाईबीपी के लिए

आरोपी शिव चरण कुमार ने पुलिस को बताया कि गिरिडीह के इंदिरा कॉलोनी के अवैध दवा कारोबारी वीरेंद्र जायसवाल इस पूरे सिंडिकेट का मास्टर माइंड है। वो ही युवाओं के जरिए ऐसी नशीली दवाओं के स्टॉक को डिमांड के अनुसार सप्लाई करता था। फिलहाल वीरेंद्र जयसवाल ऊर्फ बच्चू जायसवाल  मौके से फरार है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

बच्चू जायसवाल पटना के गोविंद मित्रा रोड से इन नशीली दवाओं का कारोबार करता था और डिमांड के अनुसार इन दवाओं को मंगवाता था। 2005 में भी बच्चू जायसवाल के खिलाफ नशीली दवाओं के काले कारोबार के संबंध में मामला दर्ज हो चुका है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी