गोदाम पर रेड कर 70 लाख रुपये कीमत की एक्सपायर्ड दवाइयां बरामद

अमरोहा (उप्र)। गोदाम पर छापामारी कर 70 लाख रुपये कीमत की एक्सपायर्ड दवाइयां बरामद की गई हैं। बताया गया है कि अमरोहा शहर में गांधी मूर्ति के पास स्थित गोदाम पर यह छापामार कार्रवाई रातभर चली । जांच के दौरान करीब 70 लाख रुपये कीमत की एक्सपायर्ड दवाइयां जब्त की गई हैं। दवाइयों को कलक्ट्रेट में रखवा दिया गया है। वहीं, दवाइयों के अलग-अलग सैंपल लेने के बाद इनको जांच के लिए लखनऊ लैब में भेज दिया है।

बताया गया है कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस कैंसिल करने और कोर्ट में केस दर्ज करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, अन्य गोदाम पर रखी दवाइयों की जांच के लिए तीन जिलों के अधिकारियों की संयुक्त टीम को गठित किया है।

यह है मामला

जानकारी अनुसार, गांधी मूर्ति तिराहे के नजदीक स्थित कृष्णा मेडिकोज के गोदाम पर रेड की। छापामारी के दौरान स्टोर से लाखो रुपये की एक्सपायर्ड दवाइयां बरामद हुई। यह कार्रवाई एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने औषधि व खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर की। इस कार्रवाई में अमरोहा के साथ-साथ बिजनौर के औषधि निरीक्षक उमेश भारती व रामपुर जनपद के निरीक्षक मुकेश कुमार भी शामिल रहे।

12 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे

टीम ने गोदाम से सीज की गई दवाइयों को कलक्ट्रेट में रखवा दिया है। औषधि निरीक्षक रूचि बंसल ने बताया कि दवाइयों के 12 सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिए हैं। गोदाम से 173 तरह की दवाइयां बरामद की हैं। इनकी बाजारी कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है।

गोदाम
concept image

उनहोंने बताया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निलंबित व कैंसिल करने की कार्रवाई की जा रही है। इस मेडिकल स्टोर का लाइसेंस श्रेय गोयल के नाम पर है। जबकि, गोदाम का लाइसेंस वंदना के नाम से है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।

एक्सपायर्ड दवाइयों की कराई जा रही जांच

एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सपायर्ड दवाइयों की जांच कराई जा रही है। मेडिकल स्टोर व गोदाम पर भी जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। वहीं इस गोदाम पर निगरानी रखने के लिए टीम गठित कर दी है। इस मामले में केस दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी मेडिकल स्टोर का लाइसेंस कैंसिल करने की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट