चंडीगढ़ की फार्मा कंपनी पर ईडी की रेड, दिल्ली-अंबाला समेत 17 ठिकानों पर छापेमारी

चंडीगढ़ स्थित दवा कंपनी पैराबोलिक ड्रग्स और उसके प्रमोटरों के कई परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत ये कार्रवाही की गई है। ईडी ने दिल्ली, अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला सहित 17 ठिकानों पर छापेमारी की है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनके खिलाफ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर 1626.74 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का आरोप है।  पैरबोलिक ड्रग्स कंपनी का ऑफिस चंडीगढ़ सेक्टर 8 में स्थित है। कंपनी के प्रमोटर्स प्रणव और विनीत गुप्ता रोहतक, हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी के को- फाउंडर भी हैं।  दीपाली गुप्ता, रमा गुप्ता, जगजीत सिंह चहल, संजीव कुमार, वंदना सिंगला, इशरत गिल और इसके गारंटर टीएन गोयल और निर्मल बंसल और जेडी गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- 40 लाख रुपये की नकली एंटीबायोटिक दवाएं, गर्भपात कराने वाली दवाएं जब्त

ईडी की ये कार्रवाही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से हुई फ्रॉड से संबंधित है। आरोपों के मुताबिक  इन्होंने फार्मास्यूटिकल कंपनी के लिए इन बैंकों से करोड़ों रुपए का लोन लिया है और उसका गलत इस्तेमाल किया गया है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया है कि निजी कंपनी दवाओं के निर्माण में लगी थी और कथित तौर पर आपराधिक साजिश और जालसाजी के माध्यम से बैंकों के संघ को धोखा दिया।

 

 

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक