चाइनीज सॉल्ट से बनाई जा रहीं नकली दवाएं

आगरा। दवा के काला कारोबार में बड़े स्तर पर नकली दवाएं तैयार करने का मामला सामने आया है। जांच में पता चला है कि इसके लिए सस्ते चाइनीज सॉल्ट का इस्तेमाल हो रहा है। इस सॉल्ट से टेबलेट बनाने और पैकिंग करने की मशीन से दवाएं तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही हैं। बता दें कि औषधि विभाग की टीम ने इसी साल जनवरी और उसके बाद जून में नकली दवा की फैक्ट्री चला रहे गिरोह को पकड़ा था। इनके पास से टीम ने टेबलेट बनाने की मशीन, पैकिंग मशीन और सॉल्ट जब्त किया था। यह जांच में फेल मिला। औषधि विभाग की टीम को नकली दवा का काला धंधा कर रहे गिरोह से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। गिरोह द्वारा इंजेक्शन और टेबलेट तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये दो से तीन लाख में नकली दवा बनाने का सामान दे रहे हैं। इनके द्वारा शहर और गांव में नकली दवा की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। इन दवाओं को झोलाछाप और अपने हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर चलाने वालों को सस्ती दर पर सप्लाई किया जा रहा है। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि नकली दवा का धंधा करने वाले गिरोह से जुड़ी जानकारी मिली हैं। इनके खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक