चाय की दुकान से नकली दवा का धंधा

बुलंदशहर। सिकंदराबाद के मुख्य हाईवे पर एक अस्पताल के बाहर बनी चाय की दुकान से नकली दवाओं का कारोबार चलाने का खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी और उसके गुर्गे इस दुकान पर बैठकर दवाएं सप्लाई करने के लिए ऑर्डर लेते थे। हालांकि, पुलिस की रेड के दौरान वहां से किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। गौरतलब है कि नकली दवाओं के काले धंधे का अमरोहा में भंडाफोड़ होने के बाद औषधि विभाग और पुलिस इन माफियाओं की तलाश में जुटी है। बताया गया है कि सिकंदराबाद में एक अस्पताल के बाहर बनी चाय की दुकान से इन नकली दवाओं का कारोबार संचालित किया जाता था। गिरोह का मुख्य सरगना हिमांशु और उसके साथी दिन-रात चाय की दुकान पर बैठकर मौके से ही डिमांड के आधार पर सेल्समैन को दवाओं की सप्लाई करते थे।

बता दें कि रुडक़ी स्थित एक फैक्ट्री से अमेरिका की कंपनी के नाम पर नकली दवाएं तैयार की जाती थीं। इन्हें मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा, नोएडा, दिल्ली समेत विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। अमरोहा में दवाओं की खेप और आरोपी बुलंदशहर निवासी नीरज शर्मा की गिरफ्तारी के बाद पूरे गैंग का खुलासा हुआ था। बुलंदशहर के औषधि निरीक्षक दीपालाल ने बताया कि पूरी कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में की जा रही है। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उधर, मुरादाबाद के औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक का कहना है कि गैंग को पकडऩे के लिए लगातार टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपी नीरज शर्मा ने पूछताछ में सिकंदराबाद स्थित एक चाय की दुकान से धंधा संचालित होना बताया था। छापेमार कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई नहीं मिला।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए