दवा व्यापारी के घर भारी मात्रा में मिली ड्रग्स

सीधी (मप्र)। पुलिस ने एक दवा व्यापारी के मकान में रेड कर भारी मात्रा में नशीली सीरप कोरेक्स जब्त की है। बरामद माल की बाजारी कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से कोरेक्स दवा बेचने की शिकायत मिल रही थी। जांच के बाद गांव उपनी में कोरेक्स दवा का सेवन करते कुछ लोग पकड़ में आए। इनसे पूछताछ में पता चला कि वे कुचवाही निवासी अरूण उपाध्याय के यहां से उक्त दवा लेते हैं। पुलिस ने कुचवाही पहुंचकर अरूण उपाध्याय को गिगरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 सीसी कोरेक्स जब्त की। पूछताछ में उसने बताया कि वह सीधी शहर स्थित रामा मेडिकल स्टोर से कोरेक्स खरीदता है।

इस पर पुलिस ने रामा मेडिकल स्टोर संचालक संदीप गुप्ता के घर में दबिश दी। वहां 1900 सीसी कोरेक्स जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम की धारा 516 के तहत कार्रवाई की है। गौरतलब है कि कुचवाही के उपाध्याय मेडिकल स्टोर और सीधी में संचालित रामा फार्मा थोक दवा विक्रेता बिना डॉक्टर के पर्ची के ही नशीली कोरेक्स सीरप की बिक्री कर रहे थे। खरीदार नशे के रूप में कोरेक्स का प्रयोग कर रहे थे। थोक दवा दुकान होने के बावजूद रामा फार्मा बड़े पैमाने पर फुटकर और अन्य छोटे दुकानदारों को नशीली सीरप की बिक्री कर रही थी।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए