चिकित्सक एवं स्टाफ की लापरवाही, टीबी रोगियों का एक्सपायरी दवाओं से किया जा रहा इलाज

फिरोजाबाद। मरीजों को एक्सपायरी दवा देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल चिकित्सक एवं स्टाफ की लापरवाही इस कदर बढ़ती जा रही है कि वो बिना देखे समझे ही दवा मरीजों को दे देते है। बता दें कि टीबी (क्षय रोग) से पीड़ितों का उपचार करने के नाम लाखों रुपया प्रदेश सरकार खर्च कर रही है। लेकिन उपचार करने वाले जिम्मेदार चिकित्सक एवं स्टाफ यह तक नहीं देखते कि टीबी मरीजों को कैसी दवाएं दी जा रही है। पीड़ितों की मानें तो पहले दवाओं के लिए इधर से उधर भटकाया जाता है।

यदि दवा मिल भी जाए तो एक्सपॉयरी दवा थमा दी जाती है। मंगलवार को एक्सपॉयरी दवाओं को लेकर पीड़ित जिला मुख्यालय पहुंचा। डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। थाना उत्तर के मोहल्ला दुली चौराहा निवासी दुष्यंत तिवारी की पत्नी निशा तिवारी जनवरी 2021 से क्षय रोग से पीड़ित है। उसका उपचार फिरोजाबाद के टीबी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले तो टीबी रोगियों को उपचार कराने को दवाएं समय से नहीं मिलती हैं। इसके कारण उन्हें दवाओं के लिए इधर से उधर भटकाया जाता है।

कभी हाजीपुरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर दवा मिलेगी तो कभी रामनगर केंद्र पर दवा मिलने की बात कही जाती है। विभाग के इस रवैये के चलते टीबी रोगी भटकने को मजबूर होते हैं। नौ अक्तूबर को रामनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर पत्नी की टीबी रोग की दवा लेने पहुंचा तो वहां पर पत्नी की दवाएं एक्सपॉयरी थमा दीं। इसमें एक दवा तो 2008 में एक्सपॉयरी हो गई वही दे दी। पीड़ित ने सभी दवाओं के साथ डीएम कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराई है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक