चोरी की गई दवा बरामद, एक गिरफ्तार और दो फरार 

वैशाली (बिहार)। पुलिस ने जढ़ुआ के पास होटल के निकट से चोरी की गई पिकअप वैन से डाबर कंपनी की दवा को भी बरामद करने में सफलता पा ली है। चोरी की इस दवा के साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। नगर थाना की पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व नगर थाना क्षेत्र के जढ़ु़आ के निकट से डाबर कंपनी की दवा से भरी एक पिकअप वैन चोरी हो गई थी। वारदात के समय चालक पिकअप वैन को लाइन होटल के निकट खड़ा कर शौच के लिए गया हुआ था। यह पिकअप वैन पटना से डाबर कंपनी की दवा लेकर समस्तीपुर के लिए चली थी। घटना की रात ही पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर दियारे से उक्त पिकअप वैन को बरामद कर लिया था लेकिन इससे दवा गायब थी। इसके बाद से नगर थाना की पुलिस दवा बरामदगी के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने जढ़ुआ पुरानी बाजार निवासी गुलटन एवं दीपक के घर में छापामारी कर उक्त दवा को बरामद कर लिया। पुलिस की छापामारी की भनक लगते ही गुलटन एवं दीपक मौके से फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने यहां से गर्दनिया चौक निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पुलिस गहन पूछताछ में जुटी है।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 15 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार