छह लाख की नशीली दवाई समेत युवक दबोचा

रोहतक। जिला पुलिस की अपराध शाखा प्रथम ने अवैध रुप से आदर्श नगर एक मकान में रखी भारी मात्रा में नशीली दवाईयों के साथ एक युवक को काबू किया है। मगंलवार को आरोपी अदालत में पेश करने के बाद दो दिन के रिमाण्ड पर लिया है।

पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने नशे का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करके के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हुए है। इसी कड़ी में सीआईए प्रथम के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने मामलें के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार को रात के समय उप निरीक्षक आजाद सिंह के नेतृत्व में सीआईए टीम शहर में रात्री गस्त कर रही थी।

टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आदर्श नगर स्थित एक मकान में भारी मात्रा में प्रतिबन्धित नशीली दवाईयां रखी हुई है। टीम ने कानूनी प्रक्रिया पुरी करते हुए आदर्श नगर मकान पर छापेमारी कर दी। पुलिस की छापेमारी से घबराकर एक युवक भागने लगा तो पुलिस ने उसको दबोच लिया। पुलिस पुछताछ पर आरोपी मनोज उर्फ बिट्टु पुत्र नानक चन्द आदर्श नगर का रहने वाला है। पुलिस द्वारा कमरा की तलाशी लेने पर करीब 25 हजार नशीले कैपसुल, 1135 वनरैक्स की शीशी व करीब ढाई हजार नशीली टेबलेट बरामद हुई। पुलिस ने नशीली दवाईयों को कब्जे में ले लिया है। जिनकी बाजार में कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पीजीआई में नारकोटिक दवाओं और साईकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 21, 22 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस पूछताछ पर सामने आया है कि आरोपी एमडीयू व देव कालोनी में स्थित पीजी में खाने के टिफिन सप्लाई करता है। प्रभारी सीआईए ने कहा कि आरोपी करीब छह महिने से आगरा व दिल्ली से नशे की दवाईयां खरीद कर रोहतक शहर में सप्लाई कर रहा था। आरोपी को दो दिन के रिमाण्ड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है ताकि इस अवैध व्यापार में शामिल अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सके।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी