छापामारी कर पांच लाख रुपए की अवैध नशीली दवाइयां बरामद की

पटना (बिहार)। छापामारी कर करीब पांच लाख रुपए की अवैध दवाइयां और नशीले इंजेक्शन की भारी खेप जब्त किए जाने का मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स एजेंसी ने पटना में दो अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 5 लाख रुपये की अवैध दवाइयां और 38 नशीली दवाएं जब्त की गई हैं।

बता दें कि कंकड़बाग थाने के पास ही नशे के इंजेक्शन की खेप पकड़ी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। नशा निरोधक पदाधिकारी सचिदानंद ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि कंकड़बाग थाने के 200 मीटर पास ही एक झुग्गी बस्ती में भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं।

38 नशीली दवाएं बरामद

सूचना के आधार पर कंकड़बाग थाना पुलिस ने रेड की। टीम ने मौके से अजीत कुमार नामक तस्कर को दबोच लिया। तस्कर के पास से 38 नशीली दवाएं बरामद की गईं। इस बारे में कंकड़बाग थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

एनपी फार्मा स्टोर पर रेड

इसके अलावा, दवाओं की अवैध बिक्री की सूचना के आधार पर गोविंद मित्रा रोड पर भी छापामारी की गई। यहां बेनी माधव लेन पर एनपी फार्मा स्टोर की भी तलाशी ली गई। स्टोर से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से बेची जाने वाली दवाइयां बरामद की गईं। बरामद दवाओं की बाजारी कीमत करीब पांच हजार रुपये आंकी गई है।

दवाओं को जांच के लिए लैब भेजा

पुलिस टीम ने सभी दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। दवाओं को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में दवाएं नशीली पाई गई तो दवा की मंजूरी कैंसिल की कार्रवाई होगी। ड्रग एन्फोर्समेंट एजेंसी जब्त की दवाओं और गिरफ्तार तस्कर से अन्य जानकारी जुटाने में लगी है।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 5 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 11 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची