छापेमारी के दौरान सात लाख फार्मा ओपीओइड जब्त किये

चंडीगढ़ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक अवैध गोदाम में छापेमारी में एक मुख्य आपूर्तिकर्ता की गिरफ्तारी के साथ ही पंजाब पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय ‘फार्मास्युटिकल ड्रग कार्टेल’ का भंडाफोड़ करने का दावा किया।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान सात लाख से अधिक ‘फार्मा ओपीओइड’ जब्त करने का भी दावा किया।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आपूर्तिकर्ता की पहचान सहारनपुर में आईटीसी के निकट खलासी लाइन निवासी आशीष विश्कर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले पांच साल से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर, एसबीएस नगर, रूपनगर, पटियाला और लुधियाना सहित कुछ जिलों में अवैध रूप से ओपिओइड (नशे वाली) दवा की आपूर्ति कर रहा था।

रोपड़ क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस ने लोमोटिल की 4.98 लाख गोलियां, अल्प्राजोलम की 97,200 गोलियां, प्रॉक्सीवॉन कैप्सूल की 75,840 गोलियां, एविल की 21,600 शीशियां, ब्यूप्रेनोर्फिन के 16,725 इंजेक्शन और ट्रामाडोल की 550 गोलियां बरामद की हैं।

उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को चमकौर साहिब निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ काला और हरजसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा नाम के दो लोगों के पास से बुप्रेनोर्फिन के 175 इंजेक्शन और एविल की 175 शीशियों की बरामदगी की जांच के तहत पुलिस दलों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की मौजूदगी में गोदाम में छापेमारी की।

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 2 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 3 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 14 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार