छापेमारी के बाद गिरफ्तार दवा व्यापारी को पुलिस से छुड़ाया

गया (बिहार)। पूर्वी जोन कोलकाता के ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कटियार और पटना मुख्यालय के डीआई अमल कुमार के नेतृत्व में आई टीम ने नई गोदाम इलाके की एक डायग्नोटिक हाउस में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान बिना लाइसेंस दवा और री-एजेंट बेचने का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी दवा व्यापारी को गिरफ्तार किया जिसे थाना लाने के दौरान कुछ लोगों ने जबरदस्ती छुड़ा लिया। कोतवाली थाने में व्यवसायी राजेन्द्र प्रसाद पर अवैध दवा कारोबार करने और व्यवसायी को जबरदस्ती छुड़ाने के लिए अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। गया नगर डीआई अशोक यादव ने बताया कि छापेमारी में इस बात का भी खुलासा हुआ कि व्यवसायी गलत ड्रग लाइसेंस पर औषधियों की खरीद करता था। व्यवसायी इसके अलावा विभिन्न लेबोरेट्री में सप्लाई के लिए री-एजेंट अर्थात सेंसेटिव टेस्ट डिस्क भी तैयार करते थे। दवा व्यवसाय अथवा री-एजेंट निर्माण के लिए व्यवसायी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। व्यवसायी के पास से 1.5 लाख की दवाएं भी जब्त की गई हैं।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 6 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट