जनऔषधि केंद्र में सस्ती जेनरिक दवा की जगह मिलीं ब्रांडेड दवाएं, एडी ने दवा के 12 डिब्बे किए सील

अलीगढ़। मरीजों को सस्ती जेनरिक दवा उपलब्ध कराने के लिए खोले गए जन औषधि केंद्रों की पोल एडी हेल्थ के सामने खुल गई। जिला अस्पताल पहुंचे एडी हेल्थ को केंद्र में ब्रांडेड दवा बिकती मिली। न कोई फार्मासिस्ट था, न मरीजों को बिल दिया जा रहा था। एडी ने बाहर के लिए लिखी दवा की पर्चियां भी पकड़ीं, जिन पर दिखावे के लिए जन औषधि केंद्र की मुहर लगी थी। एडी ने ब्रांडेड दवा के 12 डिब्बे सील कराते हुए केंद्र संचालक व आयुष चिकित्सकों को हड़काया। संचालक के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

एडी हेल्थ डा. एसके उपाध्याय दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल के कोविड टीकाकरण केंद्र का जायजा लेने पहुंचे। सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय व डीएमओ डा. राहुल कुलश्रेष्ठ भी उनके साथ थे। सीएमओ के अनुसार यहां संचालित जन औषधि केंद्र के बंद रहने व बाहर की दवा बिकने की शिकायतें मिल रही थीं। एडी हेल्थ के साथ केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां सरकारी जेनरिक दवा के अलावा नामचीन कंपनियों की एंटी वायरल, एंटी बायोटिक व अन्य दवा के 12 डिब्बे बरामद हुए। केंद्र पर कोई फार्मासिस्ट नहीं मिला।

तीन-चार बाहरी व्यक्ति मरीजों को दवा दे रहे थे। कुछ ऐसी पर्चियां मिलीं, जिन पर जन औषधि केंद्र की मुहर लिखी थी। दवा केंद्र पर मिलने वाली नहीं थी। मुहर केवल पकड़े जाने पर बचाव के लिए ही थी। सीएमओ ने बताया कि बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सकों को तलब किया गया तो इनमें से एक होम्योपैथी चिकित्सक फरार हो गए। दो चिकित्सक ही हाजिर हुए। मौके पर मिली पर्चियां इनमें से एक डाक्टर की लिखी हुई थीं। उन्होंने इसे स्वीकार भी किया। डाक्टरों से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। दवा को सील कराकर एडी अपने साथ ले गए। औषधि निरीक्षक को भी पत्र लिखेंगे।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट