जयपुर की सबसे बड़े अस्पताल में मिला स्यूडोमोनास इंफेक्शन

Jaipur: जयपुर (Jaipur) के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) में आंखों की रोशनी छिनने वाला खतरनाक स्यूडोमोनास इंफेक्शन फैल गया है। संक्रमण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से नेत्र रोग विभाग के तीनों ऑपरेशन थिएटर बंद कर दिए हैं। शुक्रवार को भी इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में सर्जरी नहीं हुई।

मरीजों में तेजी से फैल रहा है स्यूडोमोनास इंफेक्शन (Jaipur)

एसएमएस अस्पताल के चरक भवन के ऑपरेशन थिएटर में सोमवार से बुधवार तक 71 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन में हुए थे। इनमें से एक मरीज बुधवार को ओपीडी में आंख में सूजन, आंख लाल होने की शिकायत लेकर पहुंचा तो उसे खतरनाक स्यूडोमोनास संक्रमण का संदिग्ध रोगी मानकर भर्ती किया गया। इसके बाद गुरुवार को भी 4-5 मरीजों में ऐसे ही लक्षण पाए गए। लेकिन अस्पताल के नेत्र रोग चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन ने इस जानकारी को छिपाकर रखा। बुधवार से शुक्रवार तक और मरीज शिकायत लेकर आते रहे। जिनकी संख्या 17 तक पहुंच गई। इस लापरवाहीपूर्ण रवैये के कारण मोतियाबिंद या आंखों के अन्य ऑपरेशन करने वाले मरीज समय पर सतर्क नहीं हो सके और तुरंत जांच-उपचार और बीमारी के निरोधात्मक उपाय नहीं कर पाए। इसलिए मरीजों में संक्रमण स्तर और मरीजों की संख्या बढ़ती गई।

जांच के लिए अलग-अलग कमेठी बनाई गई 

एसएमएस हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर अचल शर्मा ने जानकारी दी है कि जिन मरीजों में आंखों का संक्रमण पाया गया है उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बताया कि ऐसा संक्रमण एसएमएस हॉस्पिटल में कई वर्षों बाद देखा गया है। ये संक्रमण कैसे फैला ? इसकी जांच के लिए अलग-अलग कमेटी बनाई गई हैं।

स्यूडोमोनास इंफेक्शन क्या होता है 

स्यूडोमोनास इंफेक्शन आंखों में पाया जाने वाला काफी खतरनाक इंफेक्शन होता है। ये 24 घंटे के भीतर आंखों को खराब कर देता है। इस इंफेक्शन से आंखों में  धुंधलापन, आंख लाल होना, कम दिखाई देना, आंखों में सूजन आना, आंखों से चिपचिपा पदार्थ निकलना, जलन होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित फेंसिडिल सिरप की सप्लाई हुई

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन