जल्द होगी फार्मासिस्टों की भर्ती

पटना। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाप्डेय ने बिहार में फार्मासिस्टों की जल्द नियुक्ति करने का भरोसा दिलाया है। वे आज राजकीय फार्मेसी संस्थान अगमकुआं के सभागार में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। ‘फार्मासिस्ट यूअर मेडिसिन एक्सपर्ट’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंच के माध्यम से आश्वस्त किया कि राज्य में कोई भी दवा दुकान बिना फार्मासिस्ट के नहीं चलेगी। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने फार्मासिस्टों को स्वास्थ्य विभाग के हाथ की उपाधि प्रदान की। डिप्लोमा फार्मासिस्ट आर्गेनाइजेशन बिहार के छात्र प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि औषधियों के बिना इलाज संभव नहीं है और फार्मासिस्ट के बिना औषधियां संंभव नहीं है। अत: फार्मासिस्ट स्वास्थ्य  के क्षेत्र की अहम एवं मुख्य कड़ी है। आर्गेनाइजेशन के सहसंगठन सचिव एवं संयोजक अरविंद कुमार (फार्मासिस्ट) ने जानकारी देते हुउ बताया कि इस मौके पर राज्य औषधि नियंत्रक रविंद्र कुमार सिन्हा और राज्यभर के फार्मासिस्टों के अलावा काफी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर अतिथिगणों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 4 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ