प्रतिबंधित दवा समेत विदेशी नागरिक पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रतिबंधित दवा की बड़ी खेप के साथ एक विदेशी नागरिक को पकड़ा गया है। सीआईएसएफ के जवानों ने आरोपी के पास से इस प्रतिबंधित दर्द निवारक दवा की 1.30 लाख गोलियां बरामद की है। बताया गया है कि जब्त की गई दवाएं आतंकियों के बीच आईएसआईएस व फाइटर ड्रग्स के नाम से प्रचलित हैं। आरोपी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। वह फर्जी टिकट के जरिए एयरपोर्ट परिसर में घुसने के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सर्विलांस और इंटेलिजेंस स्टाफ ने टर्मिनल तीन पर इस विदेशी को संदिग्ध हालात में घूमते देखा। उसे हिरासत में लेकर बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास से 1.30 लाख दर्द की दवा की गोलियां मिली। यात्री की पहचान तुर्की निवासी इरविल हन के रूप में की गई। वह तुर्की एयरलाइंस से इस्ताबुल जाने के लिए आया था। सीआईएसएफ ने आरोपी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों के हवाले कर दिया। नारकोटिक्स विभाग के अफसरों ने बताया कि यह दर्द की दवा है और भारत में प्रतिबंधित है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर आतंकी संगठन करते हैं। उनके बीच यह दवा जिहाद, आईएसआईएस और फाइटर ड्रग्स के नाम से जाना जाता है। मिडिल ईस्ट में इस दवा की एक गोली पांच यूएस डॉलर में मिलती है। जांच में पता चला कि आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने 30 अप्रैल को उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब वह फर्जी टिकट के जरिए एयरपोर्ट में प्रवेश की कोशिश कर रहा था।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ