जहरीले इंजेक्शन देकर 90 मरीजों की ले ली जान

बर्लिन: जर्मनी में सिलसिलेवार हत्याओं का मामला प्रकाश में आया है। इसमें एक पुरुष नर्स ने 90 लोगों को जहर के इंजेक्शन देकर सदा के लिए मौत की नींद सुला दिया। ब्रेमेन शहर के डेलमेनहॉस्र्ट अस्पताल में नर्स का काम करने वाले नील्स हेजेल (40) की ड्यूटी इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में थी। वहीं, दो मरीजों की हत्या और कई की हत्या के प्रयास में दोषी पाए जाने पर उसे फरवरी 2015 में उम्रकैद की सजा दी। इन मामलों के अतिरिक्त पुलिस ने शक के आधार पर उन स्थानों पर हुई मौतों की भी जांच की, जहां दस साल के दौरान नील्स की ड्यूटी रही थी।

पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि नील्स पर 90 हत्याओं का पुख्ता शक है। जर्मनी में युद्ध के बाद का यह सबसे बड़ा और खास तरह से हत्या का मामला है। मुख्य पुलिस जांचकर्ता अर्न स्मिथ का कहना है कि नील्स ने ये हत्याएं अचानक बिना कोई योजना बनाए कीं। उसने इस दौरान गंभीर रूप से बीमार लोगों को अपना शिकार बनाया। फिलहाल 90 लोगों की हत्या किए जाने के सुबूत मिले हैं। कुछ ऐसे मामले भी हैं जिनके सबूत नहीं मिल सके हैं। हेजेल ने माना है कि वह गंभीर रूप से बीमार मरीज को जहरीला इंजेक्शन लगाता था। इससे उसका हार्ट फेल हो जाता था या रक्त संचार तंत्र काम करना बंद कर देता था। इसके बाद नील्स दिखावे के तौर पर मरीज का हार्ट पंप करने लगता या उसे अन्य तरह की चिकित्सा सुविधाएं देने लगता था। मुख्य जांचकर्ता ने बताया कि 130 शवों को कब्र से निकालकर उनका परीक्षण कराया गया। जांच में ज्यादातर की मौत जहरीला की अत्यधिक मात्रा से होना पाया गया।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता की टीम ने अंबिकापुर में यह कार्रवाई की। दवा दुकान संचालन की…

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 13 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 11 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 10 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 12 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’