ज़ायडस और डा. रेड्डीज मिलकर स्तन कैंसर की दवा बेचेंगे

मुंबई। ज़ायडस और डॉ. रेड्डीज़ ने मिलकर स्तन कैंसर की दवा बेचने की घोषणा की है। इसके लिए दोनों कंपनियों ने दवा पर्टुज़ुमैब बायोसिमिलर की बिक्री के लिए लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

फार्मास्युटिकल कंपनियों ज़ाइडस लाइफसाइंसेज और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने भारत में पर्टुजुमैब बायोसिमिलर के सह-विपणन के लिए लाइसेंसिंग समझौते की घोषणा की। दोनों कंपनियों ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि पर्टुजुमैब एचईआर2 पॉजिटिव स्तन कैंसर रोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण इलाज है। इस बायोसिमिलर को जायडस रिसर्च सेंटर (जेडआरसी) की शोध टीम ने विकसित किया है।

अलग-अलग ब्रांड नाम से बेचेंगी दवा

गौरतलब है कि इस सौदे के तहत डॉ. रेड्डीज को भारत में इस उत्पाद की संयुक्त बिक्री के लिए ज़ाइडस से अर्ध-अनन्य अधिकार मिलेंगे। ज़ाइडस इस उत्पाद का विपणन सिग्रीमा ब्रांड नाम से करेगी, वहीं डॉ. रेड्डीज इसे वोमब ब्रांड नाम से बेचेगी। कंपनी की ओर से कहा गया है कि ज़ाइडस को अग्रिम लाइसेंसिंग आय प्राप्त होगी। वह पूर्व-निर्धारित लक्ष्यों की उपलब्धि के आधार पर माइलस्टोन आय प्राप्त करने के लिए पात्र होगी।

ज़ाइडस लाइफसाइंसेज के प्रवक्ता ने कहा कि इस महत्वपूर्ण दवा के लॉन्च के साथ हम तीनों आवश्यक दवाएँ, सिग्रीमा, पर्टुजुमाब बायोसिमिलर, विवित्रा, सबसे ज़्यादा बिकने वाली ट्रैस्टुजुमाब बायोसिमिलर और उजवीरा- ट्रैस्टुजुमाब एमटैन्सिन की दुनिया की पहली एंटीबॉडी ड्रग कंजुगेट बायोसिमिलर पेश करेंगे। इस दवा के साथ डॉ रेड्डीज भारत में स्तन कैंसर रोगियों को पूर्ण मानक देखभाल प्रदान करने में सक्षम हो जाएगा।

दोनों कंपनियों में समझौते से खुशी

डॉ. रेड्डीज का कहना है कि हमें भारत में मरीजों के लिए इस ब्रेस्ट कैंसर की दवा को उपलब्ध कराने के लिए ज़ाइडस के साथ सहयोग करने में खुशी हो रही है। पॉजिटिव ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी के साथ-साथ ट्रैस्टुजुमाब और पर्टुजुमाब के संयोजन की आवश्यकता होती है। इसके लिए पहले से ही बायोसिमिलर ट्रैस्टुजुमाब (हर्विक्टा) मौजूद हैं।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस