जिंदगी की जंग हार गया एक दिन का पुलिस कमिश्नर गिरीश

सफल आप्रेशन के बावजूद दिल्ली के अस्पताल में टूट गई सांस
चंडीगढ़

क्रोनिक  किडनी डिजीज से पीडि़त दस वर्षीय गिरीश जिंदगी की जंग हार गया। दिल्ली के एक अस्पताल में गिरीश की मौत हो गई। गिरीश की अंतिम इच्छा के अनुसार राजस्थान पुलिस ने पिछले साल उसे एक दिन के लिए पुलिस कमीश्नर बनाया था।
क्रोनिक किडनी डिजीज से जूझ रहे बच्चे गिरीश का सफल इलाज गुडग़ांंव के मेदांता मेडिसिटी में हुआ था। गिरिश के माता-पिता के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन मीडिया में इसकी बीमारी का मुद्दा उठाया गया तो मदद के लिए काफी लोग आगे आ गए। इसके बाद ही गिरीश का इलाज हो सका। मगर अब वह मौत का शिकार हो गया।
एक दिन के लिए बना था पुलिस कमिश्नर…
राजस्थान की संस्था मेक-ए-विश ने गिरीश की पुलिस कमिश्नर बनने की ख्वाहिश को पूरा करवाया था। राजस्थान के अस्पताल में दाखिल गिरीश को इस संस्था ने पुलिस के साथ मिलकर पिछले साल एक मई को एक दिन का पुलिस कमिश्नर बनवाया था। गिरीश के पिता जगदीश ने बताया कि गिरीश की बचपन से ही पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा थी। वह पढ़ाई में होशियार है और तीसरी कक्षा में पढ़ता है। गौरतलब है कि इस बालक की दोनों किडनी खराब थी।
सिरसा के पूर्व विधायक एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने गिरीश के इलाज हेतु 13 लाख रुपए की मदद करके इलाज करवाया था। गिरीश के पिता जगदीश शर्मा ने बताया कि उसके बच्चे का सफल इलाज हो गया था। मगर अब पिछले कुछ दिनों से किडनी में दोबारा प्राब्लम दोबारा हो गई। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कररवाया गया था। जहां उसका निधन हो गया।
  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 12 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 12 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 10 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 10 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 10 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 13 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट