जींद में निजी अस्पताल में किया जा रहा था अवैध गर्भपात, छापे में पकडे गए रंगे हाथ

जींद। स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी की टीम ने सुबह एक निजी अस्पताल पर छापा मारा। टीम को एक अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कुछ खामी मिली। स्वास्थ्य विभाग अब इस रिपोर्ट को कमेटी के सामने रखेगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य विभाग को सूचनाएं मिल रही थी कि बस स्टैंड के पास स्कीम नंबर छह के एक निजी अस्पताल में गर्भपात किया जा रहा है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की। टीम को यहां एक महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मिली।

इसमें भ्रूण को काफी कम समय का दिखा गया था जबकि असलियत में भ्रूण 12 सप्ताह से ज्यादा का था। जिस महिला की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट थी, उस महिला को पहले से ही दो लड़कियां हैं। इस कारण टीम को गड़बड़ी की आशंका है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर रही है। इसके बाद जांच रिपोर्ट को पीएनडीटी की बैठक में रखा जाएगा। कमेटी जो निर्णय लेगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जींद के सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि एक निजी अस्पताल में गर्भपात की सूचना मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच की। इसमें एक महिला के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी मिली है। टीम जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट को पीएनडीटी कमेटी के सामने रखा जाएगा।

  • Related Posts

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 4 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 6 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 5 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 17 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट