जीवनरक्षक दवा के दाम बढ़ाने पर केस दर्ज

मुंबई। एचआईवी और कैंसर के मरीजों में संक्रमण के इलाज में काम आने वाली एक टेबलेट का दाम 55 गुना बढ़ा देने पर दवा कंपनी के खिलाफ केस दर्ज होने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार अमेरिका में एक जीवनरक्षक दवा बनाने वाली कंपनी के मालिक पर दवा के दाम कई गुना बढ़ा देने पर केंद्रीय सरकार और न्यूयॉर्क राज्य की सरकार ने मिलकर मामला दर्ज करा दिया है। वयेरा फार्मास्युटिकल्स के मालिक मार्टिन श्क्रेली पहले से ही जेल में हैं। 36 वर्षीय श्क्रेली ने 2015 में एचआईवी और कैंसर के मरीजों में संक्रमण के इलाज में काम आने वाली एक दवा की एक गोली का दाम 13.50 डॉलर से बढ़ा कर 750 डॉलर कर दिया था। इसके बाद श्क्रेली और उनकी कंपनी के खिलाफ लोगों में बहुत आक्रोश देखा गया।
अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन और न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल लेटिशिया जेम्स ने एक बयान में कहा कि मार्टिन श्क्रेली और वयेरा ने इस जान बचाने वाली दवा का दाम एक ही दिन में 4000 प्रतिशत बढ़ाकर मुनाफा कमाने के अलावा इस महत्वपूर्ण दवा को मरीजों और अपने प्रतिद्वंद्वियों से दूर एक तरह से बंधक बना कर रखा और गैर कानूनी रूप से अपना एकाधिकार बनाए रखने की कोशिश की। ये मुकदमा उस केस से अलग है जिसके लिए श्क्रेली को जेल हुई है। उन्हें 2017 में प्रतिभूति से संबंधित धोखेबाजी के जुर्म में सात साल कैद की सजा हुई थी।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली