जी लैब के नाम पर नकली माल बनाने वालों को पकडऩे में लगे छह माह

अंबाला: जी लैबोरेट्री लिमेटड नाम से बिना अनुमति के 19 उत्पाद बनाने वाले एस डी फार्मा केम को सरकारी आदेशों पर रंगे हाथों उस समय धर  दबोचा  जब जी लैब के नाम से फाइनल पैकिंग हो रही थी। जी लैबोरेट्री के दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय को सूचना मिली कि उनकी कंपनी के उत्पाद हिमाचल के एक्साइज फ्री जोन में न केवल बन रहे हैं बल्कि दूसरे प्रदेश में धड़ल्ले से बिक भी रहे हैं।
इस गोरखधंधे को अंजाम देने वालों को सबक सिखाने के लिए करीब 6 माह का समय लग गया। माननीय न्यायालय से आदेश मिलते ही अधिवक्ता अरुण को रेड मारने के लिए कमिश्नर बनाकर टीम तैयार की गई जिसमें धर्मपुर पुलिस की भी अहम भूमिका रही।
जैसे ही टीम ने कुम्हारहट्टी क्षेत्र में विवादित स्थल पर छापा मारा तो टीम को उम्मीद से अधिक  अनियमितताएं मिली। जी लैबोरेट्री की बिना अनुमति वाली भारी मात्रा में दवाइयां पुणे भेजने के लिए फाइनल तैयारी की प्रक्रिया में थी। कुल 19 प्रकार की दवाइयां मौके से पकड़ी गई। काफी समय पहले हिमाचल औषधि नियंत्रक कार्यालय से एमजी फार्मा नाम से लाइसेंस जारी हुआ था। कंपनी के निर्देशकों ने इसे एस डी फार्मा केम को एक करार के माध्यम से सौंप दिया लेकिन एस डी फार्मा केम का औषधि प्रशासन रिकॉर्ड में कोई कागज नहीं था। न ही कोई उत्पाद बनाने की अनुमति ही विभाग से ली गई थी। ऐसे में प्रदेश औषधि नियंत्रक कार्यालय की कार्यकुशलता पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लंबे समय से चल रहे इस गोरखधंधे की भनक क्यों नहीं लगी। सूत्रों की मानें तो इस तरह के कारोबार ड्रग विभाग से सेटिंग कर दिन-दोगुनी-रात चौगुनी तरक्की कर रहे हैं।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 2 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 3 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 15 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट