जॉनसन के बाद अब इन 2 कंपनियों पर नजर

नई दिल्ली। जॉनसन एंड जॉनसन के टैल्कम पाउडर में कथित तौर पर कैंसर कारक तत्व पाए जाने के बाद इन्फंट केयर प्रॉडक्ट बनाने वाली अन्य कंपनियां नियामकीय जांच के दायरे में आई हैं। इनमें हिमालया और चिक्को भी शामिल हैं। औषधि नियामक ने नियमों के पालन और सुरक्षा की जांच के लिए विभिन्न कंपनियों के टैल्कम पाउडर, साबुन और अन्य बेबी प्रॉडक्ट्स के 200 से अधिक सैंपल लिए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाजार में मौजूद सभी टैल्कम पाउडर सुरक्षित हों और उनमें ऐस्बेस्टस की मात्रा नहीं हो।
देश की सर्वोच्च औषधि नियामक सेंट्रल ड्रग्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने टैल्कम पाउडर के 150 नमूने और इन्फंट केयर प्रॉडक्ट्स के 50 अन्य नमूनों को इकट्ठा किया है, जिनमें साबुन, शैंपू, क्रीम तथा लोशन शामिल हैं। इनके अलावा, नियामक ने इन उत्पादों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले 19 सैंपल को इकट्ठा किया है, जिनमें टैल्क भी शामिल है। सभी सैंपल को कॉस्मेटिक्स की जांच में विशेषज्ञ सेंट्रल टेस्टिंग लेबोरेट्री के पास भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि केवल जॉनसन एंड जॉनसन ही नहीं, बल्कि भारतीय बाजार में मौजूद तमाम बेबी प्रॉडक्ट्स सुरक्षित और अस्बेस्टॉस फ्री हों। इसलिए साइट इंस्पेक्शन के दौरान जॉनसन एंड जॉनसन की फैक्ट्री से नमूने इकट्ठा करने के बाद हमने बेबी केयर प्रॉडक्ट्स के अन्य ब्रांडों के नमूने लेने का भी फैसला किया। उल्लेखनीय है कि दिसंबर में औषधि नियामक ने जॉनसन एंड जॉनसन की फैक्ट्री में छापा मारकर तैयार उत्पाद और कच्चे उत्पादों के नमूनों को इकट्ठा किया था। नियामक ने यह कदम अमेरिकी मीडिया में आई उन खबरों के आधार पर उठाया था, जिनमें कहा गया था कि जॉनसन एंड जॉनसन पाउडर में कथित तौर पर कैंसर कारक ऐस्बेस्टस हैं और कंपनी को यह बात 1971 से ही पता थी।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 1 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 12 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC