जॉनसन बेबी पाउडर में कैंसर के तत्व पाए जाने के मामले में कंपनी को लगा तगड़ा झटका

जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर में कैंसर के तत्व होने के मामले में कंपनी के खिलाफ कई केस दर्ज हो चुके हैं। अब इन केस का निपटारा करने के लिए जॉनसन एंड जॉनसन ने बड़ी रकम अदा करने का फैसला लिया है। दरअसल ‘डेली मेल’ में छपी खबर के अनुसार इस मामले में कंपनी पर अब तक लगभग 19,000 से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जो दावा करते हैं कि कंपनी के टैल्क उत्पादों में उपलब्ध ‘एस्बेस्टस’के कारण कई लोगों को कैंसर हुआ है। हालांकि कंपनी ने जवाब में जॉनसन एंड जॉनसन पाउडर में एसबेस्टस होने के दावे को खारिज किया था। कंपनी ने एक बयान में कहा है, ‘कुछ मामलों में हम मुकदमों को निपटाने के लिए तैयार हैं। हालांकि यह कोई ‘दायित्व’ नहीं है। कंपनी अपने उत्पादों की सुरक्षा के लिए अपनाए जा रहे उपायों में कोई बदलाव नहीं कर रही।
गौरतलब है कि मई में जॉनसन एंड जॉनसन ने कहा था कि वह अमेरिका और कनाडा में अपने प्रोडक्ट्स को बेचना बंद कर देगी। क्योंकि उनके उत्पाद के बारे में ‘गलत सूचना’ फैलाई जा रही है जिस कारण मांग में गिरावट आई है। दरअसल जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर में कैंसर के तत्व होने के मामले में दर्ज 1000 केसों के निपटारे में 10 करोड़ रुपए से अधिक हर्जाना भरेगी।
बता दें कि कंपनी ने महामारी के कारण हुए एक परीक्षण के दौरान समझौता वार्ता आयोजित की। समझौते में लैनियर लॉ फर्म, सीमन्स हैनली कॉनरॉय और साइमन ग्रीनस्टोन पैनाटियर के मामले शामिल थे। मार्क लैनियर ने जॉनसन एंड जॉनसन के खिलाफ 2018 में 4.7 बिलियन डॉलर हर्जाने का का केस जीता था, कंपनी ने इस मामले में दोबारा अपील की थी। इस मुकदमे में लैनियर ने तर्क दिया था कि जॉनसन एंड जॉनसन के अधिकारियों को पता था कि आंतरिक परीक्षण में एस्बेस्टस पाया गया है। लेकिन इसे 40 से अधिक वर्षों तक सार्वजनिक नहीं किया गया। वहीं कंपनी ने सिमंस हैनली द्वारा किए गए 75 से अधिक केस भी निपटाए. सेंट लुइस, मिसौरी में एक तीसरे फैसले में 22 वादियों को कुल 4.69 बिलियन डॉलर का हर्जाना देना पड़ा। हालांकि जॉनसन एंड जॉनसन 2018 में एक जांच रिपोर्ट के बाद बेबी पाउडर को लेकर जांच का सामना कर रही है। इस जांच रिपोर्ट में पाया गया था कि कंपनी दशकों से जानती थी कि उसके उत्पाद में एस्बेस्टस है। इसका सबसे पुराना उल्लेख 1957 और 1958 के दस्तावेजों में मिला है।
साभार ज़ी न्यूज़

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 4 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 5 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 6 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 15 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त