झोलाछाप के क्लीनिक पर रेड, सीज किया

कोटा (राजस्थान)। औषधि विभाग की टीम ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करते एक झोलाछाप डॉक्टर को पकड़ा है। जानकारी अनुसार अवैध क्लीनिक संचालकों पर कार्रवाई के लिए गठित टीम ने बोरखेड़ा क्षेत्र स्थित राजा पोली क्लीनिक पर दबिश दी। मौके पर डॉ. अमानत अहमद खान आधुनिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करता पाया गया। उससे चिकित्सा अभ्यास संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह इसे प्रस्तुत नहीं कर पाया। टीम ने चिकित्सा उपयोग में ली जाने वाले आईवी फ्लूड की बोतल, केन्यूला, आईवी सेट, ब्लड प्रेशर नापने का उपकरण, स्टेथोस्कोप, नेबुलाइजर मशीन जब्त की और क्लीनिक को भी सीज किया। क्लीनिक में 4 बेड व ड्रिप चढ़ाने का सामान, स्टैंड इत्यादि भी पाए गए। टीम ने झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ बोरखेड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया गया। जब्त उपकरणों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। टीम में औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. संदीप कुमार, रोहिताश नागर, निशांत बघेरवाल, उमेश मुखीजा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. मनोज नागर, नायब तहसीलदार अनिता सिंह, अमित शर्मा, यश शर्मा व मुकेश त्यागी मौजूद रहे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी