झोलाछाप डॉक्टर ने किया कैंसर का ऑपरेशन, मरीज की मौत

कोडरमा (झारखंड)। झोलाछाप डॉक्टर के गलत ऑपरेशन करने से कैंसर के एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है। सुधांशु कुमार (19 वर्ष) ने 5 जून 2019 को कोडरमा सदर अस्पताल और सात जून को निजी डॉक्टर से जांच कराई जिसमें उसके टेस्टिस में कैंसर के लक्षण मिले थे। झोलाछाप डॉक्टर अखिलेश कुमार दिनकर ने सस्ते इलाज का झांसा देकर युवक का ऑपरेशन कर दिया। लेकिन ऑपरेशन के बाद भी कैंसर बना रहा और 18 दिसंबर को मरीज की मौत हो गई। मृतक के पिता शिवकुमार मेहता ने बताया कि कम खर्च पर ऑपरेशन करने की बात कह दयानंद ने निजी क्लीनिक संचालक डॉ. अखिलेश कुमार दिनकर के पास जाने की सलाह दी। वहां 13 जून को उक्त डॉक्टर ने बिना जांच किए मरीज का ऑपरेशन कर दिया। साथ ही दाहिना टेस्टिस भी निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद फिर से जांच के लिए मरीज का सैंपल कोलकाता भेजा गया जहां से कैंसर होने की रिपोर्ट आई।इधर ऑपरेशन के बाद लगातार पीडि़त का स्वास्थ्य खराब रहने लगा।
इसके बाद से लगातार मरीज का इलाज डॉ. दयानंद से कराया जाता रहा। मेहता ने कहा कि किसी तरह पैसे का जुगाड़ कर रांची स्थित कृष्णा क्लीनिक में 4 नंवबर को डॉ. पीएन सिंह से इलाज कराया, जहां डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन गलत किया गया है। डॉक्टर ने इलाज करने से मना किया तो वे इरबा स्थित कैंसर हॉस्पिटल गये. वहां भी डॉक्टरों ने इलाज करने से मना किया जिसके बाद 18 नवंबर को मरीज की मौत हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता ओंकार विश्वकर्मा ने इस संबध में मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है। उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की है।

Related Posts

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

सिद्धार्थनगर (यूपी)। प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी गई है। नशीली दवा तस्करी में यात्री और टूरिस्ट बसों के इस्तेमाल सामने आया है। इसने पुलिस की चिंता…

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

बदायूं (यूपी)। लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल सील किए हैं। सहसवान और दहगवां क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने ये कार्रवाई की। इन अस्पतालों में मरीज भी भर्ती किए जाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत