टीकाकरण से 21 फीसदी बच्चे अब भी वंचित

कटिहार (बिहार)
तमाम तरह की आधारभूत संरचना होने के बावजूद टीकाकरण से जिले के 20 प्रतिशत बच्चों का वंचित रहना स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और मॉनीटरिंग सिस्टम पर सवाल पैदा करता है। बेहतर बात यह जरूर है कि टीकाकरण के मामले में कटिहार राज्य औसत के करीब पहुंच चुका है।
शिशु एवं बाल मृत्युदर को कम करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण के तहत प्रतिरक्षित किया जाता है। जिले में एचआइएमएस रिपोर्ट के अनुसार 79 प्रतिशत बच्चे प्रतिरक्षित हुए हैं, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थानीय इकाई के अनुसार करीब 74-75 प्रतिशत बच्चे ही प्रतिरक्षित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र व राज्य सरकार बच्चे को करीब सात जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जन्म के तुरंत बाद से दो वर्ष की आयु तक पूर्ण प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बच्चों के टीकाकरण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा गया है, यही वजह है कि गांव स्तर पर बच्चों के टीकाकरण की व्यवस्था सरकार की ओर से की गई है, इसके बावजूद टीकाकरण की यह स्थिति कई तरह के सवाल पैदा करती है।
सिविल सर्जन द्वारा वर्ष 2015-16 के लिए जारी एचएमआइएस रिपोर्ट के आधार पर कटिहार जिले में करीब 79 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया गया है। हालांकि बच्चों के मिलने वाले टीकाकरण को वर्गीकरण करने पर इसके अलग-अलग आंकड़े हैं। इसके बावजूद इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण से बच्चों का वंचित रह जाना बड़ा सवाल है। स्वास्थ्य महकमा के साथ-साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ सहित कई गैर सरकारी संगठन भी शत प्रतिशत बच्चों को नियमित टीकाकरण के तहत प्रतिरक्षण के लक्ष्य को लेकर इस जिले में काम कर रहे हैं, फिर भी शत-प्रतिशत नतीजे हासिल करना बड़ी चुनौती है।
  • Related Posts

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 5 views
    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 6 views
    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 6 views
    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 9 views
    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 6 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 16 views
    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए