टेंशन लेने से भी निकलता है पेट, बिगड़ता है हार्मोन सिस्टम

नई दिल्ली: पेट निकलने की समस्या से काफी लोग जूझ रहे हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि तनाव लेने से भी पेट बाहर निकलता है. वैसे तो सही खानपान न होने और गलत लाइफस्टाइल से भी पेट निकलता है. इस समस्या से निजात पाने के लिए जानते हैं क्या हैं इसके उपाय-

पेट निकलने की समस्या तेजी से बढ़ रही है. कई लोगों को तो कम उम्र में ही पेट निकलने की समस्या से जूझना पड़ रहा है. पेट का निकलना कई बीमारियों को बढ़ावा देने जैसे है. पेट बढ़ने से पाचन तंत्र खराब होता है और लीवर संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है. अल्सर और पथरी जैसे रोगों की होने की संभावना काफी प्रबल हो जाती है.

जो लोग ऑफिस वर्क करते है. आफिस में अधिक समय बीतता है. समय पर खाना नहीं खाते हैं और पेट भरने के लिए जंक फूड पर आश्रित रहते हैं ऐसे लोगों का पेट जल्द निकलता है. ये गंभीर बीमारियों के होने का पहला संकेत है. इसलिए इसकी रोकथाम समय रहते बहुत जरूरी है.

तनाव यानि स्ट्रेस लेने से भी पेट निकलता है. पेट निकलने की यह सबसे गंभीर स्थिति है. तनाव के कारण शरीर में कार्टिसोल जैसे हार्मोंस अधिक मात्रा में एक्टिव हो जाते हैं जिससे तनाव में वृद्धि होती है साथ ही साथ इसके चलते शरीर में फैट जमा होने लगता है. जिससे भूख का लगना भी कम हो जाता है. इस हॉर्मोंस के सक्रिय होने से नींद में भी कमी आती है. जिस कारण पाचन तंत्र खराब होने लगता है. खानपान अनिमियत होने से इसका असर सीधा पेट पर दिखाई देने लगता है.

पेट की इस समस्या को खत्म करने के लिए सबसे अच्छा तरीका सुबह के समय योग करना, मॉर्निंग वॉक पर निकलना. सांस को अंदर और बाहर करने से भी आराम मिलता है. योग में अनुलोम विलोम कर सकते हैं.

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 9 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 18 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट