ट्रक से लाखों की कफ सिरप जब्त, 3 सप्लायर गिरफ्तार 

रीवा। उत्तर प्रदेश से आ रही नशीली कफ सिरप की एक बड़ी खेप पकड़े जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोककर तलाशी ली और बड़ी सफलता हाथ लगी। नशे के कारोबारियों ने इस खेप को सुरक्षित ठिकाने तक ले जाने के लिए पैरा के नीचे कफ सिरप की पेटियों को छुपाया था। 9 लाख से ज्यादा की कफ सिरप जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि नशीली कफ सिरप की यह खेप मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से लोड हुई थी, जिसे रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में एनएच 30 पर सेंगरी पुलिया के पास सुबह पकड़ा गया। ट्रक चालक सहित तीन आरोपी पकड़े गए हैं।
ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 15 बी-9601 को पुलिस ने रोक कर जब तलाशी ली तो पैरा के नीचे नशीली कफ सिरप के 65 कार्टून मिले। इन कार्टून में 7800 शीशी आनरेक्स कफ सिरप मिली है। पुलिस के मुताबिक जब्त कफ सिरप की कीमत लगभग 9 लाख 36 हजार रुपए है। इसके साथ ही ट्रक भी जब्त किया है। जब्त ट्रक एवं कफ सिरप की कीमत 24 लाख 36 हजार रुपए आंकी गई है। नशीली दवाओं की इस बड़ी खेप के साथ पुलिस के हाथ तीन आरोपी आए हैं जिसमें ट्रक चालक भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों में ट्रक चालक अंजनी कुमार साकेत (21) निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ थाना हलिया जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश सहित उसका छोटा भाई विजय साकेत (18) एवं शशिभूषण शुक्ला (24) निवासी खैरा थाना गढ़ जिला रीवा शामिल हैं। पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 21 एवं 22 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया है। नशीली कफ सिरप की खेप के साथ पकड़े गए आरोपी शशिभूषण शुक्ला के बारे में बताया गया कि हाल ही में वह जेल से छूटा है। आरोपी शशि भूषण गांजा के मामले में जेल में बंद था। जेल से बाहर आते ही अब वह नशे के कारोबार को आगे बढ़ाते हुए नशीली कफ सिरप की सप्लाई में जुट गया। लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना के चलते वह जल्द ही पकड़ा गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जैसे ही अवैध कफ सिरप की खेप ट्रक से आने की जानकारी मिली तो मनगवां थाना प्रभारी सतीश मिश्रा को चेकिंग लगाने के निर्देश दिए गए। वे अपने साथ एसआई मृगेन्द्र सिंह, पीएसआई प्रज्ञा पटेल, एएसआई अनंत विजय सिंह, आरक्षक अशोक सिंह, अखिल सिंह एवं अरूणेन्द्र सिंह को लेकर सेंगरी पुलिया के पास पहुंचे। सात सदस्यीय इस सर्चिंग टीम में सघन नाकेबंदी करते हुए ट्रक में छिपाकर लाई जा रही कफ सिरप की खेप को ढूंढ निकाला। मनगवां के थाना प्रभारी, सतीश मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों का निर्देश मिलते ही सेंगरी पुलिया के पास चेकिंग लगाई गई। ट्रक की तलाशी में 65 कार्टून आनरेक्स कफ सिरप मिली है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

फरीदाबाद (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी का मामला सामने आया है। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के…

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

सिद्धार्थनगर (यूपी)। प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी गई है। नशीली दवा तस्करी में यात्री और टूरिस्ट बसों के इस्तेमाल सामने आया है। इसने पुलिस की चिंता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 10 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन