ट्रामाडोल की 85 लाख की टेबलेट पकड़ी, औषधि प्रशासन कर रहा टालमटोल

अम्बाला, बृजेंद्र मल्होत्रा। पंजाब औषधि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठने लगी हैं। औषधि प्रशासन ने पिछले दिनों रेबनबहल फार्मास्यूटिकल के सीकेसी एन्ड एफ वाले एक गोदाम में दबिश दी। यहां ड्रग्स कन्ट्रोल ऑफिसर अमृतसर को भारी मात्रा में ट्रामाडोल मिली जिसकी गणना में ही कई घंटे लगे। जब औषधि प्रशासनिक अधिकारी ने स्टॉक को विशालकाय पाया तो अपने आला अधिकारियों को सूचित किया ताकि कार्यवाही में पारदर्शिता व ठोस कदम उठाया जा सके।
आला अधिकारियों की नजदीकियां या कोई राजनीतिक दबाव चला तो औषधि प्रशासन ने मामले को हल्के में लिया। किसी को भनक न लगे इसलिए 2 दिन तक सारी कार्यवाही कुछ कर्मियों तक ही रही। शायद कोई आपसी सहमति न बन पाने पर बात जगजाहिर हो गई। जब किसी भी दवा व्यापारी से ट्रामाडोल दवा कितनी ही कम मात्रा में क्यों न मिले, उस पर विभाग एनडीपीएस का मामला दर्ज करवाने से नहीं चूकती तो यहां एनडीपीएस को क्यों नही अमल में लाया गया। सवाल उठता है कि आखिर इस दवा व्यवसाई पर रहमोकरम क्यों किया जा रहा है। इस बारे जब औचक निरीक्षण में शामिल ड्रग्स कन्ट्रोल ऑफिसर अमृतसर 1 को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। क्षेत्र के सीनियर ड्रग्स कन्ट्रोल ऑफिसर करून सचदेवा ने बताया कि विभाग इस मामले में कड़ी कार्यवाही कर रहा है। जॉइंट कमिश्नर की तरफ से दवा व्यपारी को नोटिस दिया गया है। यह एक सीएन्डएफ का गोदाम है। यहां पर निर्माता द्वारा दवाइयां स्टॉक की व राज्य में थोक दवा विक्रेताओं को विक्रय की जाती हैं। ट्रामाडोल के स्टॉक व विक्रय की अनुमति अभी तक राज्य वितरक के पास नहीं है। अनुमति के लिए आवेदन अवश्य किया हुआ है लेकिन आवेदन कर देने से अनुमति नहीं मिल जाती। अत: यह अवैध स्टॉक की श्रेणी में आता है। सहायक राज्य औषधि नियंत्रक संजीव गर्ग व राज्य औषधि नियंत्रक ने सन्देश छोड़ा कि वे एक बैठक में हैं, अत: बात नहीं कर सकते। अब वास्तविकता वे ही जानें। पीसीए के अध्यक्ष ने बताया कि औषधि प्रशासन की अमृतसर में ट्रामाडोल का अवैध भंडार मिलने पर विभागीय कार्यवाही में अंतर साफ दिख रहा है। आला अधिकारियों व सेहतमन्त्री पंजाब से जब भी बैठक होगी, यह मुद्दा सशक्त रूप से उठाकर औषधि प्रशासन की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दोहरी नीति का विरोध करेंगे।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर