ट्रामाडोल टेबलेट की अवैध शिपमेंट को हवाई अड्डे से किया जब्त

श्रीनगर। ट्रामाडोल टेबलेट की अवैध शिपमेंट को श्रीनगर हवाई अड्डे से जब्त किया गया है। इस खेप को गुप्त सूचना के आधार पर बरामद करने में औषधि नियंत्रण विभाग को सफलता मिली।

यह है मामला

बताया गया कि केंद्रीय प्रवर्तन (एयरपोर्ट विंग) विभाग से ट्रामाडोल की अवैध शिपमेंट की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त औषधि नियंत्रक इरफाना अहमद और बिक्री कर अधिकारी इरशाद असद जान के नेतृत्व में हवाई अड्डे पर रेड की गई और ट्रामाडोल की 1080 गोलियां जब्त कीं। ये दवाएं अनियमित माध्यमों से लाई जा रही थीं।

औषधि नियंत्रण विभाग जांच में जुटा

गौरतलब है कि ट्रामाडोल एक प्रिस्क्रिप्शन ओपिओइड दर्द की दवा है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर नशीली दवाओं के आदी लोग करते हैं। फिलहाल औषधि नियंत्रण विभाग इस बात की जांच में जुटा है कि बरामद की गई कहां से आई और इन्हें किस जगह भेजा जाना था। बता दें कि विभाग ने इसी तरह की खेप को पकड़ऩे में पहले भी श्रीनगर हवाई अड्डे पर बिक्री कर विभाग को सहयोग किया था।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर