डायबिटीज, एलर्जी जैसी बीमारियों की 41 दवाइयां होंगी सस्ती, सरकार ने लिया फैसला

नई दिल्ली। डायबिटीज, एलर्जी, लिवर जैसी कई बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाइयां सस्ती होने जा रही हैं। केंद्र सरकार ने 41 दवाओं और 6 फॉर्मूलेशन के रेट तय किए हैं। इनमें शुगर, दर्द, हार्ट, लिवर, इन्फेक्शन, एलर्जी, मल्टीविटामिन, एंटासिड, एंटीबायोटिक्स समेत 41 दवाएं शामिल हैं।

नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनपीपीए) की बैठक में दवाओं के दाम कम करने का फैसला लिया गया है। साथ ही, कंपनियों को तत्काल प्रभाव से डीलर्स, स्टॉकिस्ट को इस बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश में यह भी कहा गया है कि दवा कंपनियां ग्राहक से सिर्फ दवा की कीमत के अतिरिक्त जीएसटी ही ले सकती हैं।

आम जनता को मिलेगी राहत

देशभर में ज्यादातर लोग एलर्जी, इन्फेक्शन, शुगर, पेनकिलर, हार्ट, लिवर, मल्टीविटामिन, एंटीबायोटिक्स आदि समस्याओं से ग्रस्त हैं। इन बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं काफी महंगी होती हैं। सरकार ने इन दवाओं की बढ़ती कीमतों को कंट्रोल करने के लिए बैठक में 41 दवाओं के दाम कम करने का फैसला लिया। दवाओं के दाम घटने से आम जनता को काफी राहत मिलेगी।

बता दें कि फरवरी 2024 में भी डाइबिटीज और हाइपरटेंशन दोनों बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली 69 दवाओं के दाम कम किए थे।

 

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 30 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट