डायबिटीज मरीजों को होती हैं त्वचा की ये बीमारियां

आज लोगों में डायबिटीज की समस्या बेहद आम है. देश की एक बड़ी आबादी है जो इस परेशानी से जूझ रही है. डायबिटीज के मरीजों को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है. उन्हें अपनी डाइट, ब्लड शुगर और वजन जैसी जरूरी चीजों का खासा ध्यान रखना पड़ता है. इन चीजों में हल्की सी भी लापरवाही जान पर बन आती है. पर क्या आपको पता है कि डायबिटीज के मरीजों में त्वचा की बीमारी के खतरे अधिक होते हैं. उन्हें त्वचा संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है.

इस खबर में हम आपको बताएंगे कि डायबिटीज के मरीजों को किस तरह की त्वचा संबंधित बीमारियां हो सकती हैं.

डायबेटिक डर्मोपैथी

इस बीमारी में त्वचा पर गोल और ओवल आकार के निशान पड़ जाते हैं. आमतौर पर ये बीमारी पैर के ऊपरी हिस्से पर होती है.

स्किन इंफेक्शन

डायबिटीज के मरीजों में स्किन इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है. इस लिए जरूरी है कि वो इस बात को लेकर सजग रहें.

डायबेटिक ब्लिस्टर

डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे लोगों में ये बीमारी देखी जाती है. इस बीमारी में लोगों को कई जगहों पर छाले हो जाते हैं. डायबिटीज के मरीजों की स्किन पर होने वाले छाले काफी बड़े होते हैं और इन छालों में ना खुजली होती है और ना ये लाल पड़ते हैं.

अकन्थोसिस निगरिकन्स (Acanthosis Nigricans)

त्वचा से जुड़ी ये बीमारी आम तौर पर मोटापा से पीड़ित लोगों में होती है. इसमें गर्दन, कोहनी पैर की त्वचा गहरे भूरे रंग में बदल जाती है. इन परेशानियों से निजात पाने के लिए वजन कम करना बेहद जरूरी है. इसके अलावा बाजार में बहुत से ऐसे क्रीम मिलते हैं जिनके प्रयोग से आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं.

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 7 views
    सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

    दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 8 views
    दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

    पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

    • By Desk
    • November 22, 2026
    • 9 views
    पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 13 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 16 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 14 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR