डायबिटीज, हृदय रोग समेत 54 दवाओं के रेट हुए कम, मिलेगी राहत

नई दिल्ली। डायबिटीज, हृदय रोग समेत 54 दवाओं के दाम सरकार ने कम कर दिए हैं। इससे आमजन को काफी राहत मिल सकेगी। बता दें कि सरकार ने डायबिटीज, हृदय रोग के अलावा कान की बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयांं और मल्टीविटामिन जैसी महत्वपूर्ण 54 दवाइयों के दाम घटा दिए गए हैं।

8 विशिष्ट दवाएं भी हुई सस्ती

नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) की बैठक में कई प्रमुख दवाओं की कीमतें कम करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि एनपीपीए उन आवश्यक दवाओं के मूल्य तय करने के लिए जिम्मेदार है, जिसे आम जनता इस्तेमाल करती है। इस बैठक में 54 दवा फॉर्मुलेशन और 8 विशिष्ट दवाओं की कीमतें कम करने का अहम फैसला लिया गया।

ये दवाइयां अब मिलेंगी सस्ती

एनपीपीए की बैठक में जिन 54 दवाओं की कीमतें कम की गई हैं, उनमें डायबिटीज, हृदय रोग, एंटीबायोटिक, विटामिन डी, मल्टीविटामिन और कान की दवाएं शामिल हैं। दरअसल यह आम दवाएं रोजाना कई लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाती है। इसके अतिरिक्त, एनपीपीए ने 8 विशिष्ट उत्पादों की कीमतों का भी निर्धारण किया है। इस फैसले के बाद, इन दवाओं की नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। इससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

बीते माह इन दवाओं के घटे थे रेट

बता दें कि सरकार ने पिछले महीने ही कई महत्वपूर्ण दवाओं की कीमतों में कटौती की थी। पिछले महीने आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली 41 दवाओं और 6 विशिष्ट दवाओं की कीमतें कम कर दी गई थीं। एंटीबायोटिक, मल्टीविटामिन, डायबिटीज और हृदय रोग की दवाओं की कीमतों में भी कमी की गई थी। इसके अलावा, लीवर, गैस, एसिडिटी, दर्द निवारक और एलर्जी की दवाएं भी सस्ती की गई थीं।

आमजन को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना उद्देश्य

दवाओं के दाम कम करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है। इससे न केवल आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि लोग अपनी स्वास्थ्य आवश्यकताओं को बिना किसी वित्तीय तनाव के पूरा कर सकेंगे।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश