डा. जुनेजा के क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, दस्तावेज जब्त कर दवाओं के सैंपल भरे

हिसार। नगर निगम में पटेल नगर स्थित जुनेजा क्लीनिक के संचालक डा. महेंद्र जुनेजा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार चर्चा उनके पटेल नगर स्थित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की है। टीम ने यहां करीब छह घंटे तक रहकर दस्तावेजों को खंगाला, इसके बाद दस्तावेज जांच के लिए जब्त कर लिए गए। वहीं दस्तावेज के बाद क्लीनिक में से कई दवाओं के सैंपल भी लिए हैं और अन्य दवाओं को सील कर दिया गया। सिर्फ यह नहीं बल्कि टीम ने उनकी मेडिकल की शिक्षा से जुड़े प्रमाण पत्र भी जांच के लिए जब्त किए हैं।

हालांकि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग व ड्रग कंट्रोलर की तरफ से कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया गया। वहीं क्लीनिक पर छापेमारी के मामले के बाद अब डा. जुनेजा का कहना है कि छापेमारी करने आई टीम ने उन्हें शिकायत बारे जानकारी नहीं दी और ना ही कोई दस्तावेज दिखाया। टीम ने यहां चेकिग की और जांच के संबंध में स्थिति साफ भी नहीं की है, हालांकि कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लिए गए हैं।

हाल ही में डा. जुनेजा के घर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा उनके पास चाय के आमंत्रण पर पहुंचे थे। उस दौरान डा. जुनेजा ने दीपेंद्र हुड्डा से हुई मुलाकात को औपचारिक बताते हुए कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलों को खारिज किया था। डा. जुनेजा ने बताया कि उन्होंने पहले भी कहा था कि वह भाजपा पार्टी में है। दीपेंद्र हुड्डा से मिलने के दौरान उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई गई थी। लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है।

गौरतलब हो कि डॉ. जुनेजा करीब चार साल पहले हुए नगर निगम चुनाव में वार्ड 17 से भाजपा के सिम्बल पर चुनाव लड़कर जीते थे। कुछ समय से वह निगम में हुए विकास कार्यों को लेकर मुखर रहे। स्वयं के वार्ड के सफाई कार्यों की अनदेखी को लेकर भी वह आवाज उठाते थे।

बीते दिनों क्षेत्रवासियों की सीवरेज समस्या पर उन्होंने ब्लॉक सीवरेज की समस्या से निजात पाने के लिए खुद कस्सी उठा ली थी। उनका कहना था कि जनस्वास्थ्य विभाग के प्रशासन को बार-बार शिकायत करने पर भी समाधान नहीं हो रहा था। निगम हाउस की बैठकों में भी वह विकास कार्यों की अनेदखी पर अपनी आवाज बुलंद करते रहे।

  • Related Posts

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 4 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 6 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 5 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 6 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 17 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट