डॉ. विजय मलिक कर चुके 156 पोस्टमार्टम, खंगाला जाएगा अस्पताल का रिकॉर्ड

हांसी। कैंसर जैसी बीमारियों से ग्रस्त लोगों के बीमे करवाकर उनकी हादसों में मौत दिखाते हुए लाखों रुपये के क्लेम हड़पने वाले गिरोह के सदस्य डॉ. विजय मलिक का लैपटॉप पुलिस ने बरामद कर लिया है। सिविल अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ व एमओ डॉ. विजय मलिक अब तक 156 पोस्टमार्टम कर चुका है। फर्जी पोस्टमार्टम से जुड़े मामलों के राज डॉक्टर के लैपटॉप में दफन हैं।

वहीं, पुलिस को कोर्ट से डॉक्टर का 1 दिन का और रिमांड मिल गया है। तो वहीं फर्जी क्लेम के मामले में डॉक्टर के पकड़े जाने के बाद सिविल अस्पताल में खलबली मची हुई है। पुलिस सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम से जुड़ा रिकॉर्ड भी खंगालने की तैयारी कर रही है, जिससे पोस्टमार्टम के खेल का पर्दाफाश हो चुके। पुलिस को संदेह है कि फर्जी पोस्टमार्टम के अन्य मामले भी जांच में सामने आ सकते हैं। डॉ. विजय मलिक लंबे समय से हांसी के सिविल अस्पताल में ही तैनात था। फर्जी क्लेम के मामले में इकोनॉमिक सेल जांच कर रही है। पुलिस को आरोपित डॉक्टर का कोर्ट से एक दिन का और रिमांड मिला है।

गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों के बीमे करवाकर उनकी हादसे में मौत दिखाते हुए लाखों के क्लेम हड़पने वाले गिरोह में शामिल हांसी सिविल अस्पताल के डॉक्टर विजय मलिक को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान इकनोमिक सेल ने डॉक्टर का लैपटॉप उसके गांव में स्थित घर से बरामद कर लिया है। पुलिस की माने तो लैपटॉप में फर्जी क्लेम के मामलों से जुड़े अहम सबूत मिल सकते हैं। फर्जी बीमा क्लेम के तीन मामलों में पुलिस जांच कर रही है व तीनों मामलों में डॉक्टर विजय मलिक का नाम सामने आया था।

पुलिस ने फिलहाल 2019 के एक मामले में डॉक्टर को गिरफ्तार किया है व दो अन्य मामलों में भी शामिल तफ्तीश किए जाने की संभावना है। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि डॉक्टर विजय मलिक अब तक करीब 156 पोस्टमार्टम कर चुका है। पुलिस सिविल अस्पताल का रिकॉर्ड भी खंगालेगी। सूत्रों की माने तो डॉ. विजय मलिक सेटिग करके अपनी ड्यूटी इमरजेंसी में लगवाता था जिससे पोस्टमार्टम पर उसकी ही ड्यूटी आए। डॉक्टर का लैपटॉप बरामद हुआ है जिसकी जांच की जाएगी। पुलिस गंभीरता से इस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 5 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 17 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई