डिजिटल दवा से पकड़ी जाएगी मरीज की झूठ

नई दिल्ली : रोगी ने समय पर दवाई ली या नहीं, अब इसकी पूरी जानकारी डॉक्टर और परिजन हासिल कर सकेंगे। दरअसल, अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने ऐसी दवा को मंजूरी दी है, जिसमें सेंसर लगा है। रोगी द्वारा यह दवा लेने के बाद डॉक्टर आसानी से पता कर सकेगा कि उसने दवा ली है या नहीं। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर मरीज की बीमारी के हिसाब से उसकी दवा की डोज समयानुसार तय करता है। यदि दवा, सही समय पर नहीं ली जाती तो इलाज गड़बड़ा जाता है। यूएस एफडीए की तरफ से बताया गया कि एंटी-साइकाटिक ड्रग एबिलिफी मायसाइट पहली ऐसी मेडिसन है, जिसमें डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम लगा हुआ है।

इस डिजिटल पिल को सिलिकॉन वैली की प्रोटीयस डिजिटल हेल्थ और जापानी फार्मा कंपनी ने मिलकर तैयार किया है। यह पिल सिजोफे्रनिया, बायपोलर आई डिस्ऑर्ड के साथ उम्रदराज लोगों में डिप्रेशन के उपचार में काम आती है। इस पिल से खर्च बचने की बात का दावा किया जा रहा है। हर उम्र वर्ग के लोगों में समय पर दवाई लेना भूलने की समस्या आम है। लाखों रोगियों के साथ यह परेशानी रहती है कि वे समय पर दवाएं लेना भूल जाते हैं।

यह डिजिटल पिल एक इंटरनल सेंसर से इनफारमेशन लेकर वियरेबल पैच तक पहुंचाती है। इसके बाद दवा लेने से जुड़ा डाटा स्मार्टफोन एप, देख-रेख करने वाले व्यक्तिऔर मरीज की स्थिति पर नजर रख रहे डॉक्टर तक पहुंचाया जाता है। रोगी के लेने के बाद जब यह पिल पेट में पाए जाने वाले एसिड के साथ मिलती है तो इससे इलेक्ट्रिकल सिग्नल जेनरेट होते हैं। इस गोली में कॉपर, मैगनिशियम और सिलिकॉन होते हैं, जो पूरी तरह सेफ हैं। इस पिल से जेनरेट होने वाले डाटा को साझा करने से पहले मरीजों को एक सहमति पत्र पर दस्तखत करने होते हैं। डिजिटल निगरानी के लिए यदि मरीज सहमति जताता है तो डॉक्टर के अलावा परिवार के चार अन्य लोगों के पास यह इलेक्ट्रॉनिक डाटा खुद ब खुद पहुंच जाएगा।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक